Monsoon Update: दिल्ली में दो दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट, असम में बारिश के कारण उफान पर ब्रह्मपुत्र नदी
सड़कें डूबने से जूनागढ़ के 30 गांवों का सम्पर्क टूटा
गुजरात के जूनागढ़ जिले में भारी बारिश के कारण करीब 30 गांवों का संपर्क टूट गया है, क्योंकि इन गांवों तक जाने वाली सड़कें जलमग्न हो गई हैं।राजस्थान के 31 जिलों में बारिश का अलर्ट
राजस्थान में मौसम का दौर जारी है। वहीं कइ इलाकों में अभी भी कम बारिश होने से उमस और गर्मी बनी हुई है। अब विभाग ने मंगलवार को जयपुर सहित 31 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। आज का मौसम कैसा रहेगा बारिश होगी या तूफान आएगा? इन सभी मौसम से जुड़े प्रश्नो का आंसर के लिए देखें पल पल का अपडेटMP में मॉनसून का दौर जारी
मध्य प्रदेश में पिछले कई दिनों से बारिश हो रही है। पिछले 24 घटों में यहां के भोपाल, सतना, सागर, खरगोन और उज्जैन में तेज बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार यहां साइक्लोनिक सिस्टम एक्टिव है, जिस वजह से 15 जुलाई तक तेज बारिश होने के आसार हैं।दिल्ली में भारी बारिश होने का अनुमान
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को भारी बारिश होने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, बारिश के साथ तूफान आने, बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने के आसार हैं। आज का मौसम कैसा रहेगा बारिश होगी या तूफान आएगा? इन सभी मौसम से जुड़े प्रश्नो का आंसर के लिए देखें पल पल का अपडेटभारी बारिश के बाद जूनागढ़ के 2 राष्ट्रीय राजमार्ग बंद कर दिए गए
उत्तर-पश्चिम भारत में 1901 के बाद से इस साल का जून सर्वाधिक गर्म रहा
उत्तर-पश्चिम भारत में 1901 के बाद से इस साल का जून महीना सर्वाधिक गर्म रहाउत्तर-पश्चिम भारत में वर्ष 1901 के बाद से इस साल का जून माह अब तक का सर्वाधिक गर्म महीना रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि इस मौसम में भारत में कुल 536 दिन ऊष्ण लहर दर्ज की गई, जो 14 वर्षों में सबसे अधिक दिन हैं। आईएमडी प्रमुख मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि देश में जून में 181 दिन ऊष्ण लहर दर्ज की गई, जो 2010 में 177 दिनों के बाद सबसे अधिक है।दिल्ली में अगले दो दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए दिल्ली में ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है। हालांकि, सोमवार को बारिश के पूर्वानुमान के बावजूद राजधानी में बारिश नहीं हुई। विभाग के अनुसार, दिल्ली में अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से 1.7 डिग्री कम है, जबकि न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम के लिए सामान्य है।असम: अधिक बारिश के कारण उफान पर ब्रह्मपुत्र नदी
गुजरात: लगातार भारी बारिश से जूनागढ़ में भीषण जलभराव
मुंबई के कुछ हिस्सों में हुई बारिश
राजस्थान में बारिश का दौर जारी
राजस्थान में बारिश का दौर सोमवार को भी जारी रहा जहां कई जगह हल्की बारिश हुई। मौसम विज्ञान विभाग ने अगले कुछ दिनों में राज्य में अच्छी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। मौसम विभाग के जयपुर केंद्र के अनुसार, सोमवार सुबह से शाम साढ़े पांच बजे तक डूंगरपुर में 3.5 मिलीमीटर तथा पिलानी-माउंट आबू में 2 मिलीमीटर वर्षा हुई जबकि जयपुर तथा डबोक (उदयपुर) में बूंदाबांदी हुई। वहीं, सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे खत्म हुए पिछले 24 घंटे में राज्य के दक्षिणी और पूर्वी हिस्सों के कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ मध्यम से भारी बारिश हुई।Noida Traffic Alert: दिल्ली-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर आज रहेगा भारी जाम, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
Mumbai News: IIT मुंबई कैंपस में सिलेंडर पाइप से गैस लीक, आग लगने से 2 बच्चों समेत 5 घायल, इलाज जारी
दिल्ली में हर मिनट 10 चालान! 9 महीने में ऑटोमैटिक कैमरों ने काटे लाखों चालान, आधे ओवरस्पीडिंग के
दिल्ली में हर मिनट कट रहे 10 से ज्यादा ट्रैफिक चालान, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे नियमों की अनदेखी? आंकड़े देख चौंक जाएंगे!
मयूरभंज के उदला मेडिकल में हादसा, एंबुलेंस में लगी आग; ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से 1 मरीज की मौत
© 2026 Times Horizon Private Limited
