अप्रैल में 'आसमान' से बरसी आफत, फिर चलेंगी तूफानी हवाएं; पूरे उत्तर भारत में किसानों की बढ़ी चिंता

IMD Mausam Update: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम बदल गया है। मार्च में भी कुछ ऐसे ही हालात बने थे। आज दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट है और मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक 7 अप्रैल से दिल्ली, यूपी और पंजाब में दोबारा तेज आंधी-बारिश की संभावना है।

IMD Update April Ka Mausam: अप्रैल का महीना आमतौर पर चिलचिलाती धूप और लू (Heatwave) की शुरुआत के लिए जाना जाता है, लेकिन साल 2026 में कुदरत का मिजाज कुछ अलग ही नजर आ रहा है। दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में बादलों के डेरे और मूसलाधार बारिश ने मौसम को पूरी तरह पलट कर रख दिया है। शुक्रवार की भारी बारिश के बाद शनिवार को भी राजधानी की सुबह भीगी हुई रही, जिसने गर्मी पर फिलहाल लगाम लगा दी है। मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि यह सिलसिला अभी थमने वाला नहीं है और रविवार को स्थिति और भी चुनौतीपूर्ण हो सकती है।

april weather in north india

7 अप्रैल से फिर शुरू होगा तूफानी बारिश का दौर

दिल्ली-NCR में तूफानी हवाओं का खतरा (Delhi NCR IMD Weather Alert)

मौसम विभाग ने दिल्ली के दक्षिण, मध्य और नई दिल्ली इलाकों के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है। इसका सीधा मतलब है कि इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को खराब मौसम के लिए तैयार रहना चाहिए। वहीं, दक्षिण-पश्चिम, पश्चिम और उत्तर-पूर्व दिल्ली के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दिल्ली में रविवार को गरज-चमक के साथ तेज हवाएं और बिजली गिरने की भारी संभावना है। यह मौसमी सिस्टम फिलहाल में काफी संकरा है, जिसके कारण शहर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है, जबकि कुछ इलाके सूखे भी रह सकते हैं।

End of Feed