Delhi NCR Rain Alert: दिल्ली एनसीआर में बारिश-आंधी और तेज हवाओं का अलर्ट; ओले गिरने की भी चेतावनी

Delhi NCR Rain Alert: दिल्ली-NCR में अगले कुछ घंटों के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है। 70 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी और भारी बारिश के कारण तापमान में 10 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। जानें नोएडा, गुरुग्राम और दिल्ली के मौसम का ताजा हाल।

Delhi NCR Rain Alert: राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों (NCR) में कुदरत का मिजाज अचानक बदल गया है। चिलचिलाती धूप की जगह अब काली घटाओं और धूल भरी आंधी ने ले ली है। मौसम विभाग (IMD) ने अगले कुछ घंटों के लिए दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद में 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है। 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक जा सकने वाली आंधी और बारिश के कारण दिल्ली-NCR के तापमान में 8 से 10 डिग्री सेल्सियस तक की भारी गिरावट आने की संभावना है।

delhi ncr rain alert

मौसम विभाग ने दिल्ली NCR में अलर्ट जारी किया

शाम 6:30 बजे तक बदला रह सकता है मौसम

मौसम विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के अनुसार, दिल्ली और आसपास के शहरों में शाम 4:00 से 6:30 बजे के बीच मौसम सबसे ज्यादा आक्रामक रह सकता है। इस दौरान 30 से 60 किमी (कुछ इलाकों में 70 किमी तक) प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है, साथ ही ओले भी गिर सकते हैं।

End of Feed