Delhi-NCR Mausam: दिल्ली में मौसम का डबल अटैक, IMD का अलर्ट जारी, जानें कैसा रहेगा 21, 22 दिसंबर को मौसम का हाल

Delhi-NCR Ka Mausam (दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा) 21-Dec-2025: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम की चाल बिगड़ी हुई है। यहां प्रदूषण और ठंड से परेशान लोगों को कोहरे का भी सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने दिल्ली में आज भीषण ठंड पड़ने का अलर्ट जारी किया है। दिन और रात दोनों ही बेहद सर्द होने वाले हैं।

Delhi-NCR Ka Mausam (दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा) 21-Dec-2025: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ठंड, कोहरे और वायु प्रदूषण का ट्रिपल अटैक देखने को मिल रहा है। कड़ाके की ठंड में घना कोहरा छाया हुआ है और प्रदूषण के कारण सांस लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ रह है। इस समय पूरे दिल्ली-एनसीआर का मौसम बिगड़ा हुआ है। बीते 24 घंटे में मौसम ने इस प्रकार करवट ली की दिल्ली-एनसीआर में शनिवार का दिन सबसे ठंडा रहा। रात तो रात दिन के समय भी लोग कांपते नजर आए। दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को कोल्ड डे की स्थिति बनी रही। बदले मौसम के मिजाज के कारण मौसम विभाग ने आनन-फानन में पहले येलो अलर्ट तो उसके बाद ऑरेंज अलर्ट जारी किया। लगातार मौसम में हो रहे बदलाव को देखते हुए मौसम विभाग ने आज यानी रविवार को दिल्ली में भीषण ठंड पड़ने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। शनिवार की तरह ही आज रविवार को भी दिल्ली में बेहद ठंड पड़ेगी।

delhi Weather

आज दिल्ली का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में मौसम कैसा रहेगा?

IMD ने दिल्ली के साथ गाजियाबाद, फरीदाबाद, नोएडा और गुरुग्राम में भी कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां घने कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड पड़ेगी। अच्छी बात ये है कि रविवार होने के कारण लोग कम से कम बाहर निकलेंगे। ठंड से बचने के लिए दिल्ली-एनसीआर में लोग अलाव और हीटर का सहारा ले रहे हैं। करीब-करीब हर घर में हीटर चल रहा है, ताकि ठंड से बचा जा सकें। हीटर की गर्माहट छोड़ कोई भी घर से बाहर नहीं निकलना चाहता। तापमान की बात करें तो दिल्ली का अधिकतम तापमान 16 से 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तक रह सकता है। रात के समय तापमान 5 से 6 डिग्री तक बना रहेगा।

End of Feed