Delhi Mumbai Expressway का 80 फीसद काम पूरा, इसी साल 12 घंटे में दिल्ली से मुंबई पहुंचाने की तैयारी

दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे देश के लिए आर्थिक तरक्की का Expressway बनने जा रहा है। इस एक्सप्रेसवे पर 80 फीसद तक काम पूरा हो चुका है और इसी साल काम पूरा हो जाएगा। हालांकि, अगले साल इस एक्सप्रेसवे में 90 किमी का रूट और जुड़ेगा और दिल्ली, नोएडा व हरियाणा के लोगों को जबरदस्त फायदा होगा।

Delhi Mumbai Expressway: देश के सबसे लंबे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे (Delhi Mumbai Expressway) का काम तेजी से जारी है। 1386 किमी लंबा यह एक्सप्रेसवे देश की राजनैतिक राजधानी दिल्ली और आर्थिक राजधानी मुंबई को आपस में जोड़ने के लिए बनाया जा रहा है। इस एक्सप्रेसवे के बनने से न सिर्फ दिल्ली और मुंबई को बल्कि गुरुग्राम (Gurgaon) , फरीदाबाद (Faridabad), जयपुर (Jaipur), अजमेर (Ajmer), किशनगढ़ (Kishangarh), कोटा (Kota), उदयपुर (Udaipur), चित्तौड़गढ़ (Chittorgarh), सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur), भोपाल (Bhopal), उज्जैन (Ujjain), इंदौर (Indore), सूरत (Surat) और आसपास के इलाकों को भी बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। इस एक्सप्रेसवे के कुछ हिस्से पहले ही बनकर तैयार हो चुके हैं और उन पर गाड़ियां फर्राटा भर रही हैं, जबकि कुछ हिस्सों पर अभी काम जारी है। उम्मीद की जा रही है कि यह एक्सप्रेसवे इसी साल दिसंबर तक पूरी तरह से बनकर तैयार हो जाएगा। फिर आप दिल्ली से मुंबई और मुंबई से दिल्ली सिर्फ 12 घंटे में यात्रा पूरी कर पाएंगे।

Delhi-Mumbai Expressway.

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे देश के सबसे बड़े रोड इंफ्रास्ट्रक्चर में से एक है। माना जा रहा है कि यह एक्सप्रेसवे देश के लिए विकास का नया पथ होगा। इस एक्सप्रेसवे के बनने से दिल्ली के साथ हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र को जबरदस्त फायदा होगा। क्योंकि इन्ही राज्यों के विभिन्न इलाकों और शहरों के करीब से यह एक्सप्रेसवे गुजर रहा है।

End of Feed