Delhi: भाटी माइंस में 13 साल के बच्चे की हत्या, जंगल में मिला शव; मासू की मौत से भड़का गुस्सा

दिल्ली के भाटी माइंस इलाके में एक 13 वर्षीय बच्चे की हत्या हो गई। खेलते समय लापता होने के बाद जंगल में उसका शव मिला। प्रारंभिक जांच में गला घोंटकर हत्या की आशंका है। पुलिस ने दो नाबालिगों को हिरासत में लिया है।

Delhi News: दिल्ली के भाटी माइंस इलाके से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां 13 वर्षीय एक बच्चे की हत्या से हड़कंप मच गया। सोमवार को खेलते समय लापता होने के बाद उसका शव जंगल से संदिग्ध हालत में मिला। शुरुआती जांच में गला घोंटकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में 2 नाबालिगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस इस मामले में हर एंगल से जांच कर रही है।

Delhi murder (4)

मासूम की हत्या के बाद भड़का लोगों का गुस्सा

दोस्तों के साथ खेलने गया था बच्चा

परिजनों के अनुसार, 13 वर्षीय आयुष सोमवार को अपने दोस्तों के साथ खेलने के लिए गया था। लेकिन देर रात तक वह घर वापस नहीं आया। जिसके बाद परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर बच्चे की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। मंगलवार को भाटी माइंस के पास स्थित जंगल से बच्चे का का शव बरामद हुआ। इस खबर से इलाके में हड़कंप मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

End of Feed