दिल्ली : दिवाली के मौके पर दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने मेट्रो सेवाओं के समय में बदलाव किया है। 8 नवंबर 2026 (रविवार) को दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर आखिरी ट्रेन रात 11 बजे के बजाय रात 10 बजे रवाना होगी। यह बदलाव एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर भी लागू रहेगा।
दिल्ली मेट्रो (फोटो-Istock)
DMRC की ओर से 6 नवंबर को जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक, दिवाली की शाम होने वाले आयोजनों और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा की योजना बदले हुए समय के अनुसार बनाएं।
इन मेट्रो लाइनों पर सुबह 6 बजे से शुरू होगी सेवा
DMRC ने कुछ मेट्रो लाइनों पर रविवार को सुबह की सेवा भी एक घंटे पहले शुरू करने का फैसला किया है। आमतौर पर रविवार को सुबह 7 बजे से शुरू होने वाली इन लाइनों पर 8 नवंबर को सुबह 6 बजे से मेट्रो चलने लगेगी। इनमें पिंक लाइन (मजलिस पार्क-शिव विहार), मैजेंटा लाइन (बॉटनिकल गार्डन-कृष्णा पार्क एक्सटेंशन और मजलिस पार्क-दीपाली चौक) और ग्रे लाइन (द्वारका-धनसा बस स्टैंड) शामिल हैं।
यात्रियों के लिए DMRC की सलाह
दिल्ली मेट्रो ने यात्रियों से अपील की है कि वे बदली हुई टाइमिंग को ध्यान में रखकर अपनी यात्रा की योजना बनाएं। मेट्रो सेवाओं से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी के लिए यात्री DMRC की आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया हैंडल देख सकते हैं।
