देश के कोने-कोने में आपके अपनों तक कुरियर और पार्सल पहुंचा रही दिल्ली मेट्रो, जानें पूरा तरीका

Delhi Metro Courier Service: दिल्ली मेट्रो के जरिए आप देश के किसी भी कोने में अपने चहेतों को पार्सल या डॉक्यूमेंट्स भेज सकते हैं। चलिए जानते हैं दिल्ली मेट्रो की इस सेवा का इस्तेमाल कैसे करें। यहां हमने स्टेप बाई स्टेप बताया है कि आप इस सेवा का लाभ कैसे ले सकते हैं।

Delhi Metro Courier Service: दिल्ली-एनसीआर में कहीं जाना हो तो सबसे अच्छा साधन क्या है? ये भी कोई सवाल हुआ? ज्यादातर लोगों का जवाब दिल्ली मेट्रो ही होगा। जी हां, दिल्ली मेट्रो से आप दिल्ली ही नहीं एनसीआर के अन्य शहरों नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुरुग्राम, बल्लभगढ़ और बहादुरगढ़ तक सफर कर सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप दिल्ली मेट्रो से कुरियर भी भेज सकते हैं। जी हां, दिल्ली मेट्रो आपके लिए डाकिये का काम कर रही है और आप दिल्ली मेट्रो से देश के किसी भी कोने में कुरियर भेज सकते हैं। कैसे...? हम बताते हैं, चलिए स्टेप बाई स्टेप समझते हैं -

Delhi Metro courier Service

ऐसे करें दिल्ली मेट्रो कुरियर सर्विस का उपयोग

App Download कर लें

दिल्ली मेट्रो की कुरियर सर्विस का इस्तेमाल करने के लिए आपको सबसे पहले दिल्ली मेट्रो का Momentum 2.0 डाउनलोड कर लें। यह एप Android Play Store और Apple App Store पर उपलब्ध है। इस एप से आप दिल्ली मेट्रो में सफर करने के लिए अपनी टिकट भी बुक करवा सकते हैं। इसके अलावा इस एप पर कई ई-कॉमर्स सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। लेकिन आज बात सिर्फ कुरियर भेजने की करेंगे।

Courier चुनें

एप में लॉगइन करे पर आपको पहले ही स्क्रॉल में मेट्रो सर्विसेज दिखेंगी। इस में Plan your Journey, Book QR Ticket, Smart Card Top-Up, Rent A Locker, Fare Calculator, QR Wallet और Book Bike Ride के साथ ही Courier का आइकन भी आपको दिखेगा। इस आइकन पर क्लिक करके आगे बढ़ें।

End of Feed