100 रु. में खाएं मनभर आम, 400+ वैरायटी; दिल्ली में वीकेंड पर 'मैंगो महाकुंभ' का यूं उठाएं लुत्फ

Delhi Mango Festival 2026 : दिल्ली के आम प्रेमियों के लिए एक बार फिर बहुप्रतीक्षित 35वां मैंगो फेस्टिवल 2026 भव्य रूप में लौट रहा है। स्वाद, सुगंध और रंगों से भरपूर यह आयोजन 3 से 5 जुलाई 2026 तक दिल्ली हाट, जनकपुरी में होगा, जहां आमों की दुनिया का अनोखा अनुभव मिलेगा।

Delhi Mango Festival 2026 : गर्मियों के सीजन में आम बेहद खास बन जाता है। ऐसे में हर कोई इसका स्वाद लेना पसंद करता है। तो अगर आप भी आम के शौकीन हैं और दिल्ली-एनसीआर के आसपास रहते हैं, तो अगला वीकेंड आपके लिए किसी त्योहार से कम नहीं साबित होगा। राजधानी में 35वां मैंगो फेस्टिवल 2026 एक बार फिर लौट रहा है। इस बार यह आयोजन पहले से कहीं ज्यादा बड़ा होने जा रहा है। यहां आपको देशभर के 400 से अधिक किस्मों के आम देखने, चखने और खरीदने को मिलेंगे। इतना ही नहीं पूरे परिवार के लिए मनोरंजन, प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र होंगे। तो आइये जानते हैं यहां कैसे पहुंच सकते हैं और आपके लिए क्या-क्या इंतजाम हैं।

Delhi Mango Festival 2026

दिल्ली आम महोत्सव 2026 (फोटो-AI)

क्य है आम महोत्सव की टाइमिंग?

यह फेस्टिवल रोजाना दोपहर 12 बजे से रात 9 बजे तक चलेगा। दिल्ली हाट जनकपुरी में आयोजित इस कार्यक्रम में देशभर के किसान और उत्पादक अपनी बेहतरीन आम किस्मों के साथ शामिल होंगे। इस बार फेस्टिवल में 400 से अधिक किस्मों के आम प्रदर्शित किए जाएंगे। इनमें अल्फांसो, दशहरी, लंगड़ा और चौसा जैसी लोकप्रिय किस्मों के साथ कई दुर्लभ और क्षेत्रीय वैरायटी भी शामिल होंगी। आगंतुकों को न केवल आम चखने का मौका मिलेगा, बल्कि उनकी खेती और विशेषताओं के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। इस फेस्टिवल में एंट्री पूरी तरह मुफ्त है। बच्चों और परिवारों के लिए खास किड्स ज़ोन, सेल्फी पॉइंट्स, लाइव म्यूजिक, लोक नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। साथ ही आम खाने की प्रतियोगिता और क्विज जैसी गतिविधियां भी लोगों को आकर्षित करेंगी।

End of Feed