Delhi News: नवजीवन विहार पहुंचे एलजी, सफल जीरो वेस्ट कॉलोनी मॉडल का किया निरीक्षण

दिल्ली के उपराज्यपाल सरदार टी.एस. संधू ने नवजीवन विहार में विकसित जीरो वेस्ट कॉलोनी मॉडल का निरीक्षण किया और इसकी सराहना की। उन्होंने इसे स्वच्छ और सतत शहरी विकास का एक प्रभावी उदाहरण बताया। साथ ही, इस मॉडल को अन्य क्षेत्रों में भी लागू करने पर जोर दिया।

Delhi Zero Waste Colony Model Navjeevan Vihar: दिल्ली के उपराज्यपाल सरदार तरनजीत सिंह संधू ने सोमवार को नवजीवन विहार का दौरा किया और वहां विकसित सफल जीरो वेस्ट कॉलोनी मॉडल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कॉलोनी में चल रहे रिड्यूस-रियूज-रीसायकल (RRR) केंद्र, विकेन्द्रीकृत एरोबिक कम्पोस्टिंग इकाइयों, स्रोत पर कचरे के पृथक्करण की व्यवस्था और स्थानीय स्तर पर स्थापित वर्षा जल संचयन प्रणाली का बारीकी से अवलोकन किया। उपराज्यपाल ने इस पहल को दिल्ली की बेहतरीन व्यवस्थाओं में से एक बताते हुए कहा कि यह मॉडल इस बात का उदाहरण है कि किस तरह नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से स्वच्छ, हरित और सतत शहरी वातावरण तैयार किया जा सकता है।

Delhi Zero Waste Colony Model Navjeevan Vihar

दिल्ली के उपराज्यपाल ने नवजीवन विहार जीरो वेस्ट मॉडल का किया निरीक्षण

मॉडल को व्यापक स्तर पर लागू करने पर जोर

उपराज्यपाल ने इस मॉडल को व्यापक स्तर पर लागू करने की जरूरत पर जोर दिया और एमसीडी को निर्देश दिया कि वह अन्य रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWA) को भी इसे अपनाने के लिए प्रेरित करे। उन्होंने खासतौर से उन कॉलोनियों में, जहां संसाधन सीमित हैं, वहां विकेन्द्रीकृत जीरो वेस्ट और कम्पोस्टिंग परियोजनाओं को लागू करने के लिए वित्तीय विकल्पों की खोज करने को कहा। इसके साथ ही उन्होंने सुझाव दिया कि एरोबिन और RRR केंद्र जैसी बुनियादी सुविधाओं के निर्माण में CSR फंड का योजनाबद्ध उपयोग किया जाए।

End of Feed