रॉग साइड ड्राइविंग में 113% का इजाफा, ट्रैफिक रूल्स ब्रेक करने पर एक्शन; आगामी इवेंट्स के लिए LG TS संधू ने बनाया प्लान

दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में गलत दिशा में गाड़ी चलाने के खिलाफ कार्रवाई 113 फीसदी तक बढ़ गई है और इस बाबत 2321 प्राथमिकियां दर्ज की गई हैं।

दिल्ली : दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने शुक्रवार को दिल्ली पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की। इस बैठक में मौजूदा मानसून ऋतु, कांवड़ यात्रा और स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में यातायात प्रबंधन, नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्था का विस्तृत आकलन किया गया।

Taranjit Singh Sandhu

दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने की यातायात और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

2,321 एफआईआर दर्ज

यातायात नियमों के उल्लंघन पर कड़ा रुख अपनाते हुए उपराज्यपाल ने सोशल मीडिया मंच ’एक्स’ के माध्यम से जानकारी दी कि राष्ट्रीय राजधानी में गलत दिशा में गाड़ी चलाने के खिलाफ कार्रवाई में 113 प्रतिशत की भारी वृद्धि दर्ज की गई है। इस दौरान पुलिस ने इस गंभीर उल्लंघन के संबंध में 2,321 प्राथमिकियां (FIR) दर्ज की हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों और अनधिकृत पार्किंग के खिलाफ यह अभियान आगे भी तेजी से जारी रहेगा।

End of Feed