Delhi News: एसीपी विवेक भगत का हुआ प्रमोशन, बनाए गए एडिशनल डीसीपी, महिला पत्रकार से है छेड़खानी का आरोप

Delhi News: दिल्ली पुलिस में 12 चयन ग्रेड DANIPS अधिकारियों को नई प्रशासनिक जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिनमें कनॉट प्लेस के SDPO विवेक भगत भी शामिल हैं। उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू के आदेश पर विवेक भगत को तत्काल प्रभाव से अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (Addl. DCP) का वर्तमान ड्यूटी चार्ज दिया गया है।

Delhi News: दिल्ली पुलिस में तैनात 12 चयन ग्रेड DANIPS अधिकारियों को नई प्रशासनिक जिम्मेदारी सौंपी गई है। दिल्ली के उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू ने इन अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से एडिशनल डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (Addl. DCP) के पद का वर्तमान कार्यभार संभालने का आदेश जारी किया है। इस सूची में कनॉट प्लेस के SDPO के तौर पर तैनात एसीपी विवेक भगत भी शामिल हैं।

Vivek Bhagat

विवेक भगत के साथ 11 अन्य DANIPS अधिकारियों को भी किया गया प्रमोट

12 अधिकारियों को एडिशनल DCP के पद का चार्ज

विभागीय आदेश के मुताबिक, विवेक भगत समेत कुल 12 चयन ग्रेड DANIPS अधिकारियों को एडिशनल DCP के पद का चार्ज दिया गया है। यह प्रक्रिया प्रशासनिक स्तर पर की गई पदोन्नति से जुड़ी है और आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। अधिकारियों के मुताबिक, यह नियमित प्रक्रिया के तहत होने वाली पदोन्नति है, जिसकी प्रक्रिया पहले से निर्धारित थी और अब इसका आदेश जारी किया गया है।

End of Feed