अब दिल्ली की हर जमीन और मकान की बनेगी डिजिटल पहचान, मिलेगा 'प्रॉपर्टी आधार कार्ड', पेश होगा बिल

Delhi Property Aadhaar Card: दिल्ली में हर जमीन और मकान का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड। 'दिल्ली लैंड रिकॉर्ड बिल-2026' के जरिए जारी होगा प्रॉपर्टी आधार कार्ड, जिससे संपत्ति विवादों में आएगी कमी।

Delhi Land Record Bill 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भू-माफियाओं, अवैध कब्जों और संपत्ति के मालिकाना हक को लेकर होने वाले लंबे कानूनी विवादों पर लगाम लगाने के लिए दिल्ली सरकार एक ऐतिहासिक कदम उठाने जा रही है। दिल्ली की हर जमीन, प्लॉट और मकान का सटीक डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने के उद्देश्य से आगामी विधानसभा के विशेष सत्र में 'दिल्ली लैंड रिकॉर्ड बिल-2026' पेश किया जाएगा। इस कानून के लागू होने के बाद राजधानी की प्रत्येक संपत्ति के लिए एक विशेष 'प्रॉपर्टी पहचान पत्र' जारी किया जाएगा, जो नागरिक पहचान प्रणाली की तर्ज पर काम करेगा।

अब दिल्ली की हर जमीन और मकान की बनेगी डिजिटल पहचान, मिलेगा 'प्रॉपर्टी आधार कार्ड', पेश होगा बिल

अब दिल्ली की हर जमीन और मकान की बनेगी डिजिटल पहचान, मिलेगा 'प्रॉपर्टी आधार कार्ड', पेश होगा बिल

सरकार इस नई व्यवस्था को दिल्ली के सभी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में अनिवार्य रूप से लागू करने की तैयारी कर रही है। यह व्यवस्था वर्तमान में दिल्ली के 30 ग्रामीण गांवों में पायलट प्रोजेक्ट के तहत संचालित की जा रही है, जिसका पूर्ण रूप 'Survey of Villages and Mapping with Improvised Technology in Village Areas' है।

End of Feed