Delhi Weather: दिल्ली में गर्मी का कहर, 51 डिग्री जैसा महसूस हुआ मौसम; बारिश कब दिलाएगी राहत?

दिल्ली का मौसम (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 28 June 2026: दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी और उमस से लोगों का हाल बेहाल हो गया है।मौसम विभाग ने सोमवार से बारिश, आंधी और गरज-चमक की संभावना जताई है।

दिल्ली में आज का मौसम (28 June 2026): दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। दिनभर उमस के कारण लोग पसीने से तरबतर हो रहे हैं। कूलर-एसी भी इस गर्मी के आगे फेल हो रहे हैं। शनिवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेकिन हवा में अत्यधिक नमी के कारण लोगों को यह तापमान 51.3 डिग्री सेल्सियस जैसा महसूस हुआ। साथ ही दिन भर गर्म हवाएं भी चलती रहीं। अब लोगों को राहत दिलाने वाली बारिश का इंतजार है।

Delhi Weather

दिल्ली में 28 जून को कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में पिछले 2-3 दिनों से आसमान में बादलों की आवाजाही बनी हुई है। इसके बावजूद गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। दिनभर तेज धूप का कहर जारी है। आज भी कुछ ऐसा ही मौसम देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने आज राजधानी में आंशिक तौर पर बादल छाए रहने की संभावना जताई है। साथ ही गरज-चमक विकसित होने के भी आसार हैं। इस दौरान मौसम में 62 फीसदी नमी दर्ज की जा सकती है। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है।

End of Feed