दिल्ली का मौसम (26 April 2026) Delhi Weather Today: भट्टी जैसी तप रही दिल्ली! गर्मी से अप्रैल में जून जैसा हाल; दो दिन लू का अलर्ट जारी

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 26, 2026, 10:55 AM IST

दिल्ली का मौसम (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 26 April 2026: दिल्ली में तापमान लगातार रिकॉर्ड तोड़ रहा है। राजधानी अब लू की चपेट में भी आ गई है। दो दिन बाद दिल्ली-एनसीआर में बारिश के आसार हैं।

दिल्ली में आज का मौसम (26 April 2026 Delhi Weather Today): दिल्ली में इस बार रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है। शनिवार को राजधानी में अप्रैल का सबसे गर्म दिन रहा, इस दौरान अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो इस सीजन का सबसे अधिक तापमान है। दिन के साथ-साथ रात में भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। रात का पारा भी 25 डिग्री पार पहुंच चुका है। दिन में लू के थपेड़े और सूरज की तल्खी लोगों को घरों में रहने को मजबूर कर रही है। गली-मोहल्लों और बाजारों में भीषण गर्मी और गर्म हवाओं के कारण सन्नाटा सा देखने को मिल रहा है। आज भी दिल्ली के सभी इलाके लू की चपेट में रहने वाले हैं।

delhi weather today - AI (3)

दिल्ली में आज का मौसम (AI Image)

दिल्ली में 26 अप्रैल को मौसम का हाल

मौसम विभाग ने आज दिल्ली में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हीटवेव की स्थिति अधिक रहने की संभावना है। आज राजधानी में आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं। वहीं दिन में 20 से 30 किमी प्रति घंटे के बीच गर्म हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। 27 अप्रैल को भी दिल्ली में लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

End of Feed