Delhi Weather Today: बसंत पंचमी पर दिल्ली को भिगो रही बारिश, सर्द हवाओं से बढ़ी ठंड, दिनभर रिमझिम का अलर्ट

दिल्ली का मौसम (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 23 Jan 2026: दिल्ली-NCR में आज सुबह की शुरुआत बारिश के साथ हुई। साथ ही सर्द हवाएं चलने के कारण सिहरन का भी एहसास हुआ। मौसम विभाग के अनुसार आज दिनभर रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। इस दौरान छिटपुट बारिश होने के आसार हैं। साथ ही तेज हवाएं भी 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। जिससे बारिश के बाद फिर से सर्दी बढ़ने का अनुमान है।

दिल्ली में आज का मौसम (23 Jan 2026): दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह कई इलाकों में बारिश देखने को मिली। साथ ही ठंडी हवाएं भी चल रही हैं। जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने राजधानी में गरज-चमक के साथ बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान करीब 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है। बारिश के साथ सर्द हवाओं के चलते सुबह के समय दिल्ली में ठंड का एहसास बढ़ गया है। जिसके कारण तापमान में भी गिरावट देखने को मिल सकती है।

delhi Weather

दिल्ली में आज बारिश का अलर्ट

दिल्ली में 7 सालों में सबसे गर्म दिन

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में गुरुवार को पिछले सात सालों में जनवरी का सबसे गर्म दिन रहा। इस दौरान अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर में जनवरी में इससे अधिक अधिकतम तापमान आखिरी बार 2019 में दर्ज किया गया था, जब 21 जनवरी को पारा 28.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। इस महीने का दूसरा सबसे गर्म दिन 19 जनवरी को दर्ज किया गया था, जब अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि जनवरी के लिए अब तक का औसत अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस रहा है। हालांकि, अगले 24 घंटों में तापमान में फिर से गिरावट होने का अनुमान भी जताया गया है।

End of Feed