दिल्ली का मौसम (22 June 2026) Delhi Weather Today: दिल्ली में बादल भी, उमस भी! कब तक दस्तक देगा मानसून, पढ़ें IMD का अपडेट

दिल्ली का मौसम (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 22 June 2026: दिल्ली-NCR में मौसम लगातार बदल रहा है। आज राजधानी में बादलों की आवाजाही के साथ छिटपुट बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

दिल्ली में आज का मौसम (22 June 2026): दिल्ली-NCR में मौसम का उलटफेर जारी है। कभी गर्मी तो कभी बारिश जोर पकड़ रही है। रविवार को राजधानी में बादलों और सूरज के बीच लुकाछिपी का खेल देखने को मिला। इस दौरान लोगों को उमस भरी गर्मी ने परेशान किया। साथ ही गर्म हवाएं भी दिनभर चलती रही। रविवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस रहा। राजधानी में आज कैसा मौसम रहेगा, आइए जानते हैं।

delhi Weather

दिल्ली में 22 जून को कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी। दोपहर या शाम के समय छिटपुट बारिश की संभावना भी जताई गई है। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। हवाओं की रफ्तार 60 किमी प्रति घंटे तक भी पहुंच सकती है। आज राजधानी में अधिकतम तापमान 37-39 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

End of Feed