दिल्ली का मौसम (18 March 2026) Delhi Weather Today: दिल्ली-NCR में आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश, अगले 2 दिन IMD का अलर्ट जारी

दिल्ली का मौसम (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 18 March 2026: दिल्ली-NCR में आज से मौसम बदलने जा रहा है। मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों के लिए आंधी-तूफान और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। तेज हवाओं और बूंदाबांदी से तापमान में 3-5 डिग्री की कमी आ सकती है, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी।

दिल्ली में आज का मौसम (18 March 2026): दिल्ली-एनसीआर में आज से मौसम करवट बदलने वाला है। राजधानी में बारिश का सिलसिला शुरू होने वाला है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन आंधी-तूफान के साथ बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया है। फिलहाल दिल्ली में बादलों की आवाजाही बनी हुई है। जिससे तेज गर्मी नहीं पड़ रही है। लेकिन उमस भरा मौसम बना हुआ है। आइए जानते हैं कि आज दिल्ली-एनसीआर में कैसा मौसम रहने वाला है।

delhi weather - canva

आज दिल्ली का मौसम

आज दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली-NCR में आज बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की भी संभावना है। साथ ही वज्रपात की भी आशंका जताई गई है। दिनभर 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। रात तक हवाओं की स्पीड बढ़कर 40 किमी प्रति घंटे तक होने के आसार हैं। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा सकता है।

End of Feed