Delhi Weather: दिल्ली में मानसून से पहले मौसम मेहरबान, 21 जून तक गर्मी पर रहेगा ब्रेक; आंधी-बारिश का अलर्ट

दिल्ली का मौसम (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 18 June 2026: दिल्ली-NCR में मानसून भले अभी नहीं पहुंचा हो, लेकिन आंधी, बादलों और हल्की बारिश की वजह से लोगों को फिलहाल गर्मी से राहत मिली हुई है। मौसम विभाग ने 21 जून तक राजधानी में आंधी-बारिश का अनुमान जताया है।

दिल्ली में आज का मौसम (18 June 2026): दिल्ली-एनसीआर में भले ही अभी मानसून की एंट्री न हुई हो, लेकिन गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली हुई है। इसकी वजह बादलों की मौजूदगी और आंधी-बारिश के मौसम को बताया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में अगले 4 दिनों तक तेज गर्मी से राहत बनी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आज से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत में एक्टिव हो रहा है। इसके प्रभाव से दिल्ली में भी 21 जून तक आंधी-बारिश की संभावना जताई जा रही है।

delhi weather today

दिल्ली में 18 जून को कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने आज दिल्ली में आंधी-बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है। इस बीच कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। आज अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है। दिल्ली में रविवार तक हल्की बूंदाबांदी, तेज हवाओं और बादलों की आवाजाही का क्रम बने रहने की संभावना है।

End of Feed