दिल्ली का मौसम (17 Jan 2026) Delhi Weather Today: दिल्ली में टूटी शीतलहर की पकड़, कोहरे का प्रकोप अभी जारी; क्या आज भी ठंड से राहत रहेगी बरकरार?

दिल्ली का मौसम (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 17 Jan 2026: दिल्ली में गुरुवार को इस सीजन की सबसे सर्द सुबह के बाद शुक्रवार को ठंड से थोड़ी राहत महसूस हुई। हालांकि सुबह के समय कई इलाके घने कोहरे की चपेट में बने रहे। दिन में बादलों की आवाजाही भी देखने को मिली। आज दिल्ली में मौसम का हाल कैसा रहेगा, आइए जानें:

दिल्ली में आज का मौसम (17 Jan 2026): दिल्लीवासियों को कई दिनों बाद ठिठुरन भरी सर्दी से हल्की राहत मिली है। बीते पांच दिनों से राजधानी में शीतलहर का प्रकोप जारी है। हालांकि शुक्रवार को तापमान में बढ़ोत्तरी के साथ ही मौसम भी थोड़ा नरम हुआ है। सर्द हवाओं के कारण जारी गलन का एहसास भी कम हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि एक दिन पहले ही यह दो डिग्री के करीब पहुंच गया था। गुरुवार को सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था, जो 2023 के बाद जनवरी का सबसे कम न्यूनतम तापमान है। आइए जानते हैं कि दिल्ली में आज कैसा मौसम रहने वाला है:

delhi Weather

आज दिल्ली का मौसम

दिल्ली में आज कैसा मौसम रहेगा

दिल्ली में आज आंशिक तौर पर बादल छाए रहने की संभावना है। सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा छाया रह सकता है। जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है। जिसके बाद कोहरे के दायरे में कमी आने की संभावना है। साथ ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी इजाफा देखने को मिल सकता है। जिससे ठंडी से भी हल्की राहत महसूस होगी।

End of Feed