दिल्ली का मौसम (15 May 2026) Delhi Weather Today: दिल्ली में गर्मी का प्रचंड प्रहार; 41 डिग्री पहुंचा पारा, NDMA ने जारी किया आंधी-तूफान का अलर्ट

दिल्ली का मौसम (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 15 May 2026: दिल्ली में मई की भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। अधिकतम तापमान 41-43 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। NDMA ने आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। जानें मौसम विभाग (IMD) की पूरी भविष्यवाणी।

दिल्ली में आज का मौसम (15 May 2026): राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मौसमी उतार-चढ़ाव का दौर अब समाप्त हो चुका है और दिल्लीवासी सूरज की तपिश और उमस से बेहाल हैं। बृहस्पतिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मई माह का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। शुक्रवार, 15 मई 2026 को भी राहत के आसार कम हैं और तापमान 41 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।

delhi weather today

दिल्ली में मई की सबसे भीषण गर्मी

NDMA का अलर्ट: आंधी-तूफान और बारिश की चेतावनी

पूरी रात दिल्ली में तेज हवाएं चलती रही हैं। तेज गर्मी के बीच राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) ने बीती रात दिल्ली के कई इलाकों के लिए अलर्ट जारी किया है। जिसमें दिल्ली के सभी जिलों में 40-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज आंधी चलने, बिजली कड़कने और मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना जताई गई है। मोबाइल फोन पर लगातार आ रही चेतावनियों ने लोगों को सतर्क रहने को कहा है। हालांकि, यह बारिश गर्मी से अस्थायी राहत दे सकती है, लेकिन बिजली गिरने और तेज हवाओं से नुकसान का खतरा भी बना हुआ है। IMD के मुताबिक दिल्ली के सभी इलाकों में बादलों की आवाजाही लगी रहेगी, हल्की बारिश होने की भी संभावना है। बिजली की गरज चमक के साथ 30-40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। हालांकि कोई अलर्ट नहीं जारी किया है।

End of Feed