दिल्ली का मौसम (13 May 2026) Delhi Weather Today: बादलों ने ढकी दिल्ली की फिजा, अगले कुछ घंटों में बारिश के आसार; IMD का अलर्ट जारी

दिल्ली का मौसम (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 13 May 2026: दिल्ली में आज सुबह अचानक मौसम बदल गया और बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली में आज का मौसम (13 May 2026): दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह अचानक मौसम बदल गया है। दिन की शुरुआत ही बादलों के साथ हुई। आसमान में काले बादल छा गए हैं और तेज हवाएं चल रही हैं। जिससे मौसम ठंडा हो गया है। कुछ इलाकों में बूंदाबांदी भी शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने आज सुबह साढ़े 9 बजे से 11 बजे के बीच कुछ इलाकों हल्की बारिश या बूंदाबांदी की उम्मीद जताई है। बारिश का दायरा सीमित होने के कारण इसका प्रभाव सभी जगहों पर नहीं पड़ेगा।

delhi Weather Today

दिल्ली में आज बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज दिल्ली-एनसीआर में येलो अलर्ट जारी किया है। सुबह के समय हल्की बूंदाबांदी या बारिश होने की संभावना है। साथ ही 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है। कहीं-कहीं पर हवाओं की रफ्तार 60 किमी प्रति घंटे तक भी पहुंच सकती है। मौसम विभाग ने शाम या रात के समय भी कुछ जगहों पर छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना जताई है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया जा सकता है।

End of Feed