दिल्ली का मौसम (13 Feb 2026) Delhi Weather Today: दिल्ली में सूरज के तेवर तल्ख, 29 डिग्री तक पहुंचेगा पारा; अगले हफ्ते बूंदाबांदी के आसार

दिल्ली का मौसम (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 13 Feb 2026: दिल्ली-NCR में फरवरी के बीच मौसम ने साफ तौर पर करवट ले ली है। बीते दो दिनों तक जहां हवाएं सुस्त रहने के कारण दोपहर की धूप लोगों को परेशान कर रही थी, वहीं अब हालात बदल गए हैं। पिछले 24 घंटों में तेज हवाओं की वापसी हुई है और तापमान में भी धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। लेकिन इसी बीच बारिश के आसार भी दिख रहे हैं। आइए जानते हैं दिल्ली के मौसम का हाल।

दिल्ली में आज का मौसम (13 Feb 2026): दिल्ली-NCR में मौसम ने एक बार फिर अपनी चाल बदल ली है। पिछले कुछ दिनों से सुस्त पड़ी हवाओं ने अब रफ्तार पकड़ ली है, जिससे उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। हालांकि, सूरज के कड़े तेवरों और बढ़ते तापमान ने यह संकेत दे दिया है कि इस साल फरवरी के महीने में ही गर्मी का अहसास मार्च जैसा होने वाला है।

Delhi weather today

अगले सप्ताह बूंदाबादी के दिख रहे आसार

हवाओं ने पकड़ी रफ्तार

बीते दो दिनों से दिल्ली-NCR में हवाएं लगभग थमी हुई थीं, जिसके कारण दोपहर की धूप लोगों के पसीने छुड़ा रही थी। अब 19 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही सर्द-गर्म हवाओं ने वातावरण में हलचल पैदा कर दी है। मौसम अब पूरी तरह साफ हो चुका है, जिसके मद्देनजर मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली-NCR से कोहरे और ठंड के सभी अलर्ट हटा लिए हैं। हालांकि, रात के पारे में अब धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

End of Feed