Delhi-NCR Weather: तेज धूप और गर्मी से परेशान दिल्लीवासी, पश्चिमी विक्षोभ से कितना बदेला मौसम; जानें IMD का अपडेट

दिल्ली का मौसम (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 10 March 2026: दिल्ली-एनसीआर में मौसम गर्मी से तपने लगा है। सूरज की तल्खी लोगों को मार्च में ही परेशान करने लगी है। सोमवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 35.3 और न्यूनतम पारा 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिल्ली में आज का मौसम (10 March 2026): दिल्ली-एनसीआर में गर्मी का कहर अभी से शुरू हो चुका है। हवा से नमी गायब है और सुबह से ही तेज धूप निकल रही है। जिसके चलते राजधानी में सामान्य से अधिक गर्मी पड़ रही है। तापमान भी लगातार ऊपर चढ़ता जा रहा है। दिल्ली में गर्मी की शुरुआत फरवरी से ही हो गई थी, जिसमें महीने का औसत तापमान सामान्य से 2.9 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज हुआ। जिसके बाद अब मार्च में गर्मी और तेज हो गई है। सोमवार को राजधानी में दिन का पारा 36 डिग्री के करीब आ चुका है। आने वाले दिनों में भी तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। फिलहाल पहाड़ों में एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है, जिसके चलते कई राज्यों में बारिश की संभावना है, आइए जानते हैं कि इस वेदर सिस्टम का दिल्ली में कितना प्रभाव रहेगा।

Delhi Weather (2)

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली-एनसीआर में आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं। लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। दिन में धूप निकलने के भी आसार हैं। हालांकि बादलों की आवाजाही के चलते धूप में थोड़ी नर्मी रहने की संभावना है। लेकिन गर्मी से राहत के आसार नहीं है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है।

End of Feed