दिल्ली का मौसम (05 June 2026) Delhi Weather Today: चिलचिलाती धूप से मिली राहत, दिल्ली में आज भी आंधी-तूफान के साथ बारिश के आसार, IMD का येलो अलर्ट

दिल्ली का मौसम (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 05 June 2026: दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी के बाद गुरुवार को हुई भारी बारिश और आंधी से मौसम सुहाना हो गया है। IMD ने शुक्रवार को भी तेज हवाओं और बारिश का अनुमान जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली में आज का मौसम (05 June 2026): दिल्ली-NCR में कई दिनों से जारी भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से परेशान दिल्लीवासियों को गुरुवार को मौसम ने बड़ी राहत दी। अचानक आए मौसम में इस बदलाव के कारण दिल्ली के कई हिस्सों में तेज आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश दर्ज की गई। हालांकि, मौसम विभाग का कहना है कि राहत का यह सिलसिला अभी थमा नहीं है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय मौसमी गतिविधियों के कारण दिल्ली समेत उत्तर भारत के एक बड़े हिस्से में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। शुक्रवार सुबह भी आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही और सुबह 8 बजे दिल्ली का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आज के लिए भी धूल भरी आंधी और हल्की बारिश की संभावना जताते हुए 'येलो अलर्ट' जारी किया है।

delhi weather today rain alert

आज भी आएगी बारिश

गुरुवार को आंधी-तूफान का तांडव: गिरे पेड़ और दीवारें, गाड़ियां टूटीं

गुरुवार (4 जून) को आई तेज आंधी और तूफान के कारण दिल्ली के कई इलाकों में भारी नुकसान की खबरें भी सामने आईं। मौसम विभाग (IMD) ने पहले ही इस खराब मौसम को लेकर 'रेड अलर्ट' जारी किया था। आंधी इतनी तेज थी कि पुलिस कंट्रोल रूम को पेड़-टहनी और दीवार गिरने की कुल 38 कॉल आईं। पुलिस के मुताबिक, इनमें से 37 कॉल पेड़ और भारी टहनियां गिरने से जुड़ी थीं, जबकि 1 कॉल दीवार ढहने की थी। इस दौरान सड़क किनारे खड़े कुछ वाहन भी मलबे और पेड़ों के नीचे दबकर क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इन सभी घटनाओं में किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई सूचना नहीं मिली।

End of Feed