शहर

दिल्ली में 34 पुलिस कप्तानों के तबादले; वेस्ट दिल्ली, नॉर्थ-ईस्ट और आउटर-नॉर्थ को मिले नए DCP, देखें किसे क्या मिली जिम्मेदारी

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 5, 2026, 09:47 AM IST

दिल्ली पुलिस में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए गृह विभाग ने 34 IPS और डैनिप्स (DANIPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। वेस्ट दिल्ली, आउटर-नॉर्थ समेत कई जिलों के DCP और एडिशनल DCP बदले गए हैं। पढ़ें ट्रांसफर की पूरी लिस्ट

Image

दिल्ली में 34 IPS और DANIPS अफसरों के तबादले

Delhi Police Transfer: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की कानून-व्यवस्था, प्रशासनिक दक्षता और पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से दिल्ली पुलिस के बेड़े में एक बड़ा प्रशासनिक उलटफेर किया गया है। पुलिस स्थापना बोर्ड की सिफारिशों पर गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत 34 सीनियर आईपीएस और डैनिप्स अधिकारियों का ट्रांसफर कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल में वेस्ट दिल्ली, नॉर्थ-ईस्ट और आउटर-नॉर्थ जैसे कई संवेदनशील जिलों के डीसीपी और एडिशनल डीसीपी बदले गए हैं।

महत्वपूर्ण जिलों के कप्तानों में बदलाव, स्वामी बने वेस्ट दिल्ली के नए डीसीपी

दिल्ली पुलिस के रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण माने जाने वाले पश्चिमी जिले (West Delhi) की कमान अब बदल गई है। आउटर-नॉर्थ के डीसीपी रहे आईपीएस वी हरीशवर स्वामी को अब वेस्ट दिल्ली का नया डीसीपी नियुक्त किया गया है। वेस्ट दिल्ली के निवर्तमान डीसीपी शरद भास्कर दराडे का तबादला कर उन्हें पुलिस मुख्यालय भेजा गया है, जहां वे डीसीपी हेडक्वार्टर-III का पदभार संभालेंगे। वहीं एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) से हटाकर राहुल अलवाल को अब डीसीपी नॉर्थ-ईस्ट (उत्तर-पूर्वी जिला) की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। आईपीएस शोभित डी सक्सेना को डीसीपी आउटर-नॉर्थ (बाहरी उत्तरी जिला) के पद पर तैनात किया गया है।

ट्रैफिक, सुरक्षा और लाइसेंसिंग विंग में भी बड़ा उलटफेर

राजधानी की ट्रैफिक व्यवस्था और वीआईपी सुरक्षा को मजबूत करने के लिए भी बड़े स्तर पर अधिकारियों को तैनात किया गया है। डीसीपी हेडक्वार्टर-III के पद पर तैनात जिमी चिराम को अब डीसीपी ट्रैफिक बनाया गया है, साथ ही उन्हें डीसीपी स्प्यूनर (SPUNER) का अतिरिक्त प्रभार भी मिला है। करंट ड्यूटी चार्ज के आधार पर रणबीर सिंह को भी डीसीपी ट्रैफिक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सुप्रीम कोर्ट की सुरक्षा संभाल रहे डीसीपी जितेंद्र मणि को अब कोर्ट सिक्योरिटी यूनिट से हटाकर डीसीपी सिक्योरिटी (सुरक्षा डिवीजन) के पद पर भेजा गया है। एडिशनल डीसीपी-I साउथ-ईस्ट ऐश्वर्या शर्मा का तबादला कर उन्हें डीसीपी लाइसेंसिंग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। डीसीपी अन्येश रॉय पहले की तरह डीसीपी आईएफएसओ (IFSO - इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस) के पद पर बने रहेंगे, लेकिन अब उनके पास से लाइसेंसिंग का अतिरिक्त प्रभार वापस ले लिया गया है।

महिला सुरक्षा और जिला स्तर पर प्रशासनिक मजबूती

महिला एवं बाल सुरक्षा यूनिट में भी बदलाव किए गए हैं। नेहा यादव को डीसीपी PMMC के पद पर तैनात करने के साथ-साथ डीसीपी SPUWAC का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, जिसे विभाग में महिलाओं और बच्चों से जुड़े मामलों के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। इसके अतिरिक्त रिधिमा सेठ को एडिशनल डीसीपी (SPUWAC का प्रभार) नियुक्त किया गया है। पदोन्नत और अन्य मध्यम स्तर के अधिकारियों को भी जिला स्तर पर प्रशासनिक मजबूती के लिए तैनात किया गया है।

निहारिका भट्ट को एडिशनल डीसीपी-I नॉर्थ (उत्तरी जिला) बनाया गया है। वहीं हाल ही में पदोन्नत हुए रविनंदन बी.एम. को उत्तर-पश्चिम (नॉर्थ-वेस्ट) जिले का एडिशनल डीसीपी-I नियुक्त किया गया है। विकास मीणा को द्वारका जिले में एडिशनल डीसीपी-I की जिम्मेदारी सौंपी गई है और ईशा सिंह डीसीपी वेलफेयर के पद पर तैनात की गई हैं। सुलेखा को रोहिणी से ट्रांसफर कर इन्हें डीसीपी सुरक्षा (Security) बनाया गया है। पंकज सूद को डीसीपी सुप्रीम कोर्ट सुरक्षा की नई जिम्मेदारी दी गई है।

डैनिप्स (DANIPS) और मध्यम स्तर के अधिकारियों की लिस्ट

डैनिप्स और मध्यम स्तर के पुलिस अधिकारियों के बेड़े में भी व्यापक फेरबदल हुआ है। दीपक यादव को दिल्ली आर्म्ड पुलिस (DAP) की चौथी बटालियन का डीसीपी नियुक्त किया गया है। सतीश कुमार ट्रैफिक यूनिट से रोहिणी जिले में एडिशनल डीसीपी-I बनाए गए हैं। चंद्र कुमार सिंह को NAV से हटाकर डीसीपी क्राइम ब्रांच की अहम जिम्मेदारी दी गई है। आलोक कुमार सिंह का तबादला डीसीपी आर पी भवन (राष्ट्रपति भवन) के रूप में किया गया है। अभिषेक कुमार दिल्ली पुलिस में नए शामिल हुए अभिषेक कुमार को एडिशनल डीसीपी-II साउथ-वेस्‍ट बनाया गया है।

इसके अलावा अशोक कुमार को डीसीपी NAV, मनस्वी जैन को एडिशनल डीसीपी-II साउथ (तथा डीसीपी सिक्योरिटी), गौरव गुप्ता को डीसीपी ANTF, मयंक बंसल को डीसीपी कम्युनिकेशन, विपुल अनेकांत को एडिशनल डीसीपी-II ईस्ट, डाभी आनंद दिनेश भाई को डीसीपी मेट्रो, प्रक्षय कुमार सिंह को एडिशनल डीसीपी-II आउटर नॉर्थ, ईशान भारद्वाज को डीसीपी सुरक्षा, अजय कुमार को एडिशनल डीसीपी-II नॉर्थ-वेस्ट, अभिषेक गुप्ता को एडिशनल डीसीपी-II वेस्ट और अरविंद कुमार को एडिशनल डीसीपी-II नॉर्थ-ईस्ट नियुक्त किया गया है。 वहीं, सिकंदर सिंह को उत्तर-पश्चिम जिले से शाहदरा जिले में भेजा गया है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें