Delhi-NCR Weather: दिल्ली में सर्द हवाओं का अटैक, दिन में भी ठंड से छूटेगी कंपकंपी!

दिल्ली का मौसम (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 05 Feb 2026: दिल्ली में अगले तीन दिन सर्द हवाओं का सितम जारी रहने की संभावना है। जिससे सुबह-शाम के साथ ही दिन में भी हल्की ठंड का एहसास होगा। आइए जानते हैं कि आज दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा:

दिल्ली में आज का मौसम (05 Feb 2026): दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। अगले 3 दिन राजधानी के लोगों को सर्द हवाओं का सितम झेलना होगा। जिससे दिन में धूप निकलने के बाद भी ठंड का एहसास होगा। सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है। हालांकि दिन चढ़ने के साथ ही मौसम भी साफ हो जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को दो नए पश्चिमी विक्षोभ प्रभावित कर सकते हैं। जिसके कारण पहाड़ी क्षेत्रो में कई जगह बारिश या बर्फबारी की संभावना है। वेदर सिस्टम का दिल्ली के मौसम पर भी प्रभाव देखने को मिल सकता है।

delhi Weather

आज दिल्ली का मौसम

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में आज सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। गुरुवार को राजधानी में मौसम साफ रहने की संभावना है। दिन में धूप भी खिली रहेगी। इस दौरान 10 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सर्द हवाएं चलने की संभावना है। जिससे दिन में भी हल्की ठंड का एहसास होगा। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया जा सकता है।

End of Feed