दिल्ली का मौसम (03 July 2026) Delhi Weather Today: दिल्ली में मानसून की एंट्री के बाद आज भी बारिश का अलर्ट; जानें अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली का मौसम (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 03 July 2026: दिल्ली-NCR में मानसून की एंट्री से मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग (IMD) ने अगले 3 दिनों तक भारी बारिश और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया है। वायु गुणवत्ता (AQI) में भी सुधार हुआ है।

दिल्ली में आज का मौसम (03 July 2026): दिल्ली-NCR के निवासियों के लिए राहत की बड़ी खबर है। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार राजधानी और आसपास के इलाकों में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने दस्तक दे दी है। गुरुवार को हुई झमाझम बारिश के बाद मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है और लोगों को भीषण गर्मी के सितम से बड़ी राहत मिली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, मानसून के सक्रिय होने से अब दिल्ली में भीषण लू और चुभने वाली गर्मी का दौर दोबारा नहीं लौटेगा। मौसम विभाग ने शुक्रवार, शनिवार और रविवार को भी दिल्ली-NCR के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ रुक-रुक कर भारी बारिश होने की संभावना जताई है। सुबह से ही आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं और ठंडी हवाओं के चलने से मौसम सुहावना बना हुआ है।

delhi weather today rain alert

दिल्ली में आज भी आ सकती है बारिश

तापमान में भारी गिरावट, लेकिन उमस बरकरार

गुरुवार को हुई बारिश के बाद राजधानी के तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 4.4 डिग्री कम यानी 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस कम होकर 22.8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। हालांकि, बारिश के बाद वातावरण में नमी का स्तर अधिकतम 95 प्रतिशत और न्यूनतम 61 प्रतिशत दर्ज किया गया है, जिसके चलते उमस अभी भी बरकरार है। वैज्ञानिकों का कहना है कि 3 से 5 जुलाई के बीच होने वाली अच्छी बारिश से उमस का असर भी कम हो जाएगा।

End of Feed