दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

रविवार रात ITO के पास तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर और रेलिंग तोड़ते हुए सामने से आ रही इनोवा से टकरा गई। भीषण टक्कर में किराड़ी विधायक अनिल झा और कर्नाटक विधायक अभय पाटिल समेत छह लोग घायल हो गए।

Delhi ITO Road Accident: दिल्ली के सबसे व्यस्त इलाकों में शामिल ITO के पास रविवार रात करीब 9:30 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। पुलिस मुख्यालय और PWD कार्यालय के सामने तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अचानक अनियंत्रित हो गई। कार ने सड़क के बीच बने डिवाइडर और लोहे की रेलिंग को जोरदार टक्कर मारते हुए उसे तोड़ दिया और दूसरी दिशा से आ रही इनोवा कार से जा भिड़ी।

Delhi ITO Accident

दिल्ली के ITO पर भीषण सड़क हादसा

दोनों वाहनों को पहुंचा काफी नुकसान

बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा। हादसे में किराड़ी से वर्तमान विधायक अनिल झा और कर्नाटक के विधायक अभय पाटिल समेत कुल छह लोग घायल हो गए। राहत की बात यह रही कि सभी घायलों को मामूली चोटें आईं और किसी की जान नहीं गई।

End of Feed