दिल्ली : दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार को निर्देश दिया है कि वह सांसद पप्पू यादव की सुरक्षा बढ़ाने के अनुरोध पर फैसला लेने तक बिना किसी देरी के उन्हें एक अतिरिक्त पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (PSO) उपलब्ध कराए। पूर्णिया (बिहार) से लोकसभा सांसद पप्पू यादव ने संसद में नीट (NEET) मामले और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और चंदा चोरी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में भाग लेने के बाद मिले जान से मारने की धमकियों के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्रालय को सुरक्षा बढ़ाने के लिए आवेदन दिया था।
सांसद पप्पू यादव
केंद्र सरकार के वकील ने अदालत को बताया कि पप्पू यादव के इस आवेदन पर विचार किया जा रहा है और तीन सप्ताह के भीतर इस पर निर्णय ले लिया जाएगा। इसके बाद अदालत ने मामले का निपटारा करते हुए अंतरिम व्यवस्था के रूप में उन्हें तुरंत एक अतिरिक्त पीएसओ देने का आदेश दिया।
