Heat Wave Updates: राजस्थान में कई जगह दिन का तापमान सामान्य से अधिक, कोलकाता में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
कोलकाता में भारी बारिश का अलर्ट, पढ़ें पूरी खबर
कोलकाता में भारी बारिश का अलर्ट, पढ़ें पूरी खबरराजस्थान में कई जगह दिन का तापमान सामान्य से अधिक
राजस्थान के कई स्थानों पर सोमवार को दिन का तापमान सामान्य से एक डिग्री से लेकर 6.5 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है। श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस रहा।जयपुर मौसम केन्द्र के प्रवक्ता ने बताया कि श्रीगंगानगर राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा जहां तापमान सामान्य से 4.9 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। पिलानी में दिन का तापमान 45.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 6.5 अधिक है।बिहार में आग बरसा रही गर्मी
बिहार में उमस भरी गर्मी और हीटवेव का कहर बरस रहा है। लोग गर्मी से परेशान हैं, लेकिन बारिश के कोई आसार नहीं है। ऐसे में लोगों को बस अब मॉनसून का इंतजार है। वहीं गर्मी से लोगों की जान भी जा रही है।दिल्ली में हीटवेव का कहर
भीषण गर्मी और हीटवेव से दिल्लीवासियों का हाल बेहाल है। ऐसे में लोगों को बारिश से ही राहत मिलने की उम्मीद है। लेकिन मॉनसून की एंट्री से पहले यहां गर्भी ने कहर बरसा रखा है। वहीं विभाग ने आग उगलती गर्मी को देखते हुए रेड अलर्ट जारी कर दिया है।हरियाणा के इन जिलों में लू का अलर्ट
हरियाणा में भीषण और हीटवेव से लोग परेशान हैं। यहां तापमान में उछाल के बाद लोगों को बस बारिश का इंतजार है। वहीं मौसम विभाग ने गर्मी का लू का अलर्ट जारी कर दिया है।बिहार के इन जिलों में आज आंधी की संभावना
बिहार के वेस्ट चंपारण, ईस्ट चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सौपाल, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज में मौसम विभाग ने आज गरज-चमक के साथ आंधी की संभावना जताई है।हरियाणा में कब आएगा मानसून
मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा में मानसून 27 जून से 3 जुलाई के बीच आने की संभावना है। धीमी पड़ी मानसून की गति के बाद मौसम विभाग ने हरियाणा में मानसून पहुंचने की डेट बताई है। भीषण गर्मी का प्रकोप झेल रहे यहां के लोगों को बारिश के बाद गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।बिहार में इस दिन लोगों को लू और गर्मी से मिलेगी राहत
बिहार में मौसम विभाग ने 13 जिलों में लू का रेड अलर्ट जारी किया है। इस बीच मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में अररिया, बांका, बेगूसराय, गया, बोधगया, पूर्वी चंपारण, जमुई और कटिहार सहित कई जिलों में 18 और 19 जून को बारिश होने की संभावना है। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।यूपी के 23 जिलों में लू का रेड अलर्ट जारी
उत्तर प्रदेश के मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, कानपुर देहात, कानपुर नगर, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, बांदा, रायबरेली, फतेहपुर, कौशांबी, चित्रकूट, प्रयागराज, जौनपुर,संत रविदास नगर, मिर्जापुर,वाराणसी और सोनभद्र में लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है।बिहार में मौसम का हाल
बिहार की राजधानी पटना सहित सारण, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, शेखपुर,नालंदा, जेहनबाद और अरवल में लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है।हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली के कुछ हिस्सों में कल लू का अलर्ट
उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों और हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली के कुछ हिस्सों में 18 जून 2024 को लू लेकर गंभीर लू की स्थिति है, वहीं जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, बिहार और झारखंड के अलग-अलग स्थानों में हीटवेव की स्थिति होने की संभावना है।दिल्ली में आज लू का ऑरेंज अलर्ट
दिल्ली-एनसीआर में अब दिन के साथ रातों में भी गर्मी का प्रकोप पड़ रहा है। राजधानी में आज लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली में तीन दिन और लू के थपेड़े झेलने पड़ेगें। रविवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 44.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 33.2 डिग्री रहा।उत्तर प्रदेश में 47 डिग्री पार पहुंचा पारा
उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और 'लू' का दौर जारी है और पूरा राज्य इसकी चपेट में है। राज्य के सभी मंडलों में दिन का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया गया। प्रयागराज 47.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ रविवार को राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा। लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम केन्द्र की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। प्रदेश में ज्यादातर स्थानों पर भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी रहा। झुलसाने वाली गर्मी से जल्द राहत मिलने की संभावना भी नहीं है।इन राज्यों में बारिश का रेड अलर्ट
अरुणाचल प्रदेश में 17 जून को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं 18-20 जून के दौरान भारी से बहुत भारी वर्षा होने के आसार है। असम और मेघालय में भी 17 जून को भारी बारिश से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है और 18 जून को असाधारण रूप से भारी वर्षा होने की संभावना है, जबकि 19-20 जून को भारी बारिश से बहुत भारी बारिश हो सकती है।पंजाब में आज बारिश होने के आसार
पंजाब में भीषण गर्मी और लू की स्थिति रविवार को भी देखने को मिली। प्रदेश के लुधियाना के समराला में भीषण गर्मी जारी है। पंजाब के बठिंडा में अधिकतम तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि पठानकोट में यह 46.1 डिग्री दर्ज किया गया। अमृतसर में तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 44.6 डिग्री, पटियाला में 45.5 डिग्री, गुरदासपुर में 46 डिग्री और फिरोजपुर में 44.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। पंजाब में 17 जून को अलग-अलग स्थानों पर और 18-21 जून के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।हरियाणा में लू और भीषण गर्मी का प्रकोप जारी
हरियाणा में रविवार को नूंह सबसे गर्म स्थान रहा। समराला एवं नूंह में तापमान 47.2 डिग्री व 46.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार प्रचंड गर्मी ने चंडीगढ़ को भी प्रभावित किया, जहां अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा के अन्य स्थानों में फरीदाबाद और सिरसा में भीषण गर्मी की स्थिति बनी रही। फरीदाबाद में अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस और सिरसा में 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। महेंद्रगढ़ में अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि हिसार में अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री रहा। गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस और कुरुक्षेत्र में 44.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, हरियाणा और चंडीगढ़ में 18 जून को अलग-अलग स्थानों पर और 19-21 जून के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।Bihar News: आय से अधिक संपत्ति के मामले में इंजीनियर पर EOU का शिकंजा, 5 ठिकानों पर एक साथ रेड
CPM नेता विकास रंजन भट्टाचार्य के घर पर हमला, CCTV फुटेज में चेहरा ढके दिखा आरोपी
प्रवेश वर्मा थप्पड़कांड पर हाईकोर्ट सख्त, दिल्ली पुलिस से मांग ली स्टेटस रिपोर्ट
दिल्ली पुलिस का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को नोटिस, पुलिस कार्रवाई के 11 'भ्रामक' पोस्ट हटाने को कहा
Delhi AQI: मानसून विदा होते ही दिल्ली की हवा बिगड़ी, 3 साल में अक्टूबर का सबसे प्रदूषित पहला हफ्ता
© 2026 Times Horizon Private Limited
