Severe Heat Wave Updates: राजस्थान में आंधी-बारिश का अनुमान, दिल्ली-गाजियाबाद में आज बारिश की संभावना
मध्य प्रदेश में अगले 10 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल समेत कई शहरों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान में बताया गया है कि मध्य प्रदेश के कई शहरों में छह जून से 15 जून तक बारिश हो सकती है। इस दौरान कहीं अधिक और कहीं मध्यम वर्षा के साथ हवा चलेगी। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है।राजस्थान के कुछ इलाकों में आंधी-बारिश का अनुमान
राजस्थान में जारी गर्मी के बीच कुछ हिस्सों में कल से बादल गरजने, आंधी व हल्की बारिश होने का अनुमान है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बीकानेर, जोधपुर संभाग के कुछ भागों में 7-9 जून के दौरान तेज मेघ गर्जन, आंधी व हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 7-8 जून को दोपहर बाद तेज अंधड़, आकाशीय बिजली चमकने, 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने तथा कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है।एमपी में बदला मौसम, इन जिलों में होगी राहत की बारिश
एपमी में भयंकर गर्मी के बाद अब लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम विभाग ने यहां सतना सहित कई इलाकों में तूफान और ओलावृष्टि पड़ने की संभावना जताई है।हरियाणा में आज भी बरसेंगे बादल, इन शहरों में आएगी आंधी
भीषण गर्मी के बाद अब हरियाणा के लोगों ने राहत की सांस ली है। आज भी यहां आंधी और बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक हिसार सहित 36 इलाकों में आंधी और बारिश होने की संभावना जताई गई है।एक सप्ताह तक दिल्ली में चलेंगी तेज हवाएं
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज और शुक्रवार को बारिश के बाद 11 जून तक दिल्ली के कई इलाकों में तेज हवाएं चलेंगी। इस बीच शहर का तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा।राजस्थान के भरतपुर में तापमान 45 डिग्री
राजस्थान के भरतपुर में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। यहां न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस बताया जा रहा है। जहां कुछ इलाको में हीटवेव के आसार हैं, वहीं राजस्थान के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है।दतिया में जारी गर्मी का कहर
मध्य प्रदेश के दतिया में गर्मी का कहर जारी है। यहां अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री जाने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान 33.7 रह सकता है। सुबह से ही भीषण गर्मी की शुरुआत हो जाती है।नोएडा को कब मिलेगी भीषण गर्मी से राहत
नोएडा में भीषण गर्मी का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। यहां का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। इस बीच मौसम विभाग ने आज बारिश होने की संभावना जताई है।गाजियाबाद में हुई जमकर बरसात
गाजियाबाद में धूल भरी आंधी के बाद जमकर बारिश हुई। कुछ ही देर में शहर का मौसम सुहावना हो गया। गर्मी झेल रहे लोगों ने राहत की सांस ली। बता दें की आने वाले दिनों में गाजियाबाद में बारिश के आसार हैं।दिल्ली में धूल भरी आंधी के बाद बारिश से लोगों को गर्मी से मिली राहत
दिल्ली के मौसम में देर शाम बदलाव होने लगा था। छिटपुट बूंदों के कुछ समय बाद आई धूल भरी आंधी अपने साथ बारिश लेकर आई। दिल्ली में झमाझम बारिश के बाद गर्मी से राहत मिली है। तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली के लोगों की सुबह की शुरुआत सुहावने मौसम के साथ हुई है।Noida News: नोएडा में पत्नी से विवाद के बाद नाले में कूदा युवक, तलाश में जुटी रेस्क्यू टीम
Bihar News: आय से अधिक संपत्ति के मामले में इंजीनियर पर EOU का शिकंजा, 5 ठिकानों पर एक साथ रेड
CPM नेता विकास रंजन भट्टाचार्य के घर पर हमला, CCTV फुटेज में चेहरा ढके दिखा आरोपी
प्रवेश वर्मा थप्पड़कांड पर हाईकोर्ट सख्त, दिल्ली पुलिस से मांग ली स्टेटस रिपोर्ट
दिल्ली पुलिस का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को नोटिस, पुलिस कार्रवाई के 11 'भ्रामक' पोस्ट हटाने को कहा
© 2026 Times Horizon Private Limited
