Delhi News: दिल्ली को आज मिलेंगे 81 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर, महिलाओं और बुजुर्गों को बड़ी राहत

Delhi Ayushman Arogya Mandir: दिल्ली सरकार आज 81 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का उद्घाटन करेगी, जिससे साथ ही राजधानी में कुल केंद्रों की संख्या बढ़कर 319 हो जाएगी। इन केंद्रों पर मुफ्त डॉक्टर परामर्श, दवाएं, जांच समेत कई स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। इस कदम से बड़े अस्पतालों पर दबाव भी कम होगा।

Delhi News: दिल्ली सरकार बुधवार को 81 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का उद्घाटन करेगी, जो इस कार्यक्रम के विस्तार का पांचवां चरण होगा और इससे राजधानी में मोहल्ला स्तर पर प्राइमरी हेल्थकेयर को बड़ा बढ़ावा मिलेगा। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह ने मंगलवार को कहा कि इस पहल से निवासियों के लिए सुलभ और निवारक स्वास्थ्य सेवाओं को काफी मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस विस्तार के साथ, राष्ट्रीय राजधानी में कुल केंद्रों की संख्या बढ़कर 319 हो जाएगी।

Ayushman Arogya Mandir in Delhi

आयुष्मान आरोग्य मंदिर (फाइल फोटो)

दिल्ली में कितने आयुष्मान आरोग्य मंदिर चालू

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, "इस बढ़ोतरी के साथ, दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी के लॉन्ग-टर्म प्राइमरी हेल्थकेयर रोडमैप के तहत परिकल्पित 1,100 से ज़्यादा आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्थापित करने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रही है।" उन्होंने आगे कहा, "अभी 238 आयुष्मान आरोग्य मंदिर चालू हैं। बुधवार के उद्घाटन के बाद, राष्ट्रीय राजधानी में चालू केंद्रों की कुल संख्या बढ़कर 319 हो जाएगी।" मंत्री ने कहा, "ये केंद्र दिल्ली सरकार के हर घर के पास मुफ्त, सुलभ और सम्मानजनक प्राइमरी हेल्थकेयर देने के मिशन में एक बड़ा कदम हैं। यह पहल मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में 'सभी के लिए हेल्थकेयर' के राष्ट्रीय विजन के तहत लागू की जा रही है।"

End of Feed