रेखा सरकार का ऐलान; दिल्ली में इन मेट्रो स्टेशनों के बदले नाम, 7 में संशोधन, 2 पूरी तरह चेंज

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता वाली राज्य नामकरण प्राधिकरण ने राजधानी के कई मेट्रो स्टेशनों के नाम बदलने का निर्णय लिया है। इस प्रक्रिया में कुल 21 स्टेशनों के नामों पर विचार किया गया, जिनमें से कुछ में संशोधन किया गया और कुछ को पूरी तरह नया नाम दिया गया। अधिकारियों के अनुसार, नए नामों का चयन जनता की भावनाओं और स्थानीय पहचान को ध्यान में रखकर किया गया है।

Delhi Metro Stations Renamed: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता वाली राज्य नामकरण प्राधिकरण ने दिल्ली के नौ मेट्रो स्टेशनों के नाम बदल दिए हैं। प्राधिकरण ने कुल 21 मेट्रो स्टेशनों के नाम बदलने के प्रस्तावों पर विचार किया, जिसमें 12 के नाम बरकरार रखे गए, सात में संशोधन किया गया और दो के नाम पूरी तरह से बदल दिए गए। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, गुप्ता ने कहा कि मेट्रो स्टेशनों के नए नाम जनता की भावनाओं और स्थानीय पहचान को ध्यान में रखते हुए तय किए गए हैं।

Delhi Government Renames these Metro Stations Names (Symbolic Photi )

दिल्ली सरकार ने इन मेट्रो स्टेशनों के नाम बदले (सांकेतिक फोटो)

संशोधित मेट्रो स्टेशनों के नाम

संशोधित मेट्रो स्टेशनों के नाम इस प्रकार हैं जिनमें उत्तरी पीतमपुरा-प्रशांत विहार (पहले प्रशांत विहार), जगतपुर–वजीराबाद (पहले जगतपुर), नानक प्याऊ–डेरावल नगर (पहले डेरावल नगर), खानपुर–वायु सेनाबाद (पहले खानपुर), नानकसर–सोनिया विहार (पहले सोनिया विहार), श्री राम मंदिर मयूर विहार (पहले मयूर विहार पॉकेट-1) और मंगोलपुर कलां–वेस्ट एंक्लेव (पहले वेस्ट एंक्लेव) शामिल हैं।

End of Feed