Delhi News: लता गुप्ता बनीं दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष, अल्पसंख्यक आयोग में भी हुई नई नियुक्ति

दिल्ली सरकार ने महिला और अल्पसंख्यक आयोग में नई नियुक्तियों का ऐलान करते हुए दोनों को नई नेतृत्व टीम सौंपी है। सरकार का कहना है कि इन नियुक्तियों से महिलाओं की सुरक्षा, अधिकारों की रक्षा और अल्पसंख्यक समुदायों के हितों से जुड़े कार्यों को अधिक मजबूती और गति मिलेगी।

Delhi News: दिल्ली सरकार ने महिला और अल्पसंख्यक आयोग में नई नियुक्तियों की घोषणा करते हुए दोनों संस्थाओं को नई जिम्मेदारियों के साथ सशक्त बनाने की पहल की है। इन नियुक्तियों का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, अधिकारों की रक्षा और अल्पसंख्यक समुदायों के कल्याण से जुड़े कार्यों को अधिक प्रभावी बनाना है।

CM Rekha Gupta

रेखा सरकार का बड़ा ऐलान

कौन होगा दिल्ली महिला आयोग का नया अध्यक्ष?

ऐसे में दिल्ली सरकार ने लता गुप्ता को दिल्ली महिला आयोग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके साथ ही श्याम बाला, मालती वर्मा, लता सोढ़ी, सनरिका शर्मा झा और रेनू भल्ला को आयोग का सदस्य बनाया गया है। यह नियुक्तियां आयोग को अधिक सक्रिय और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं। दिल्ली महिला आयोग महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, अधिकारों की रक्षा और उनके सशक्तिकरण के लिए अहम भूमिका निभाता है। सरकार का मानना है कि नई टीम के गठन से आयोग की कार्यप्रणाली को और मजबूती मिलेगी तथा महिलाओं तक न्याय, सुरक्षा और आवश्यक सहायता समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से पहुंच सकेगी।

End of Feed