Sheesh Mahal To Open For Public: दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा है कि जनता के लिए जल्द ही पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल का आवास रहा विवादित शीशमहल खोला जाएगा। केजरीवाल ने करोड़ों की लागत से आवास बनवाया था। Times Now नवभारत की मुहिम के चलते ये मुद्दा जनता के सामने आया था। प्रवेश वर्मा ने आज प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि केजरीवाल के बनवाये गए शीशमहल के जल्द ही अंदर से जनता को दीदार कराए जाएंगे।
शीश महल में होगी जनता की एंट्री
शीशमहल को जनता के लिए खोला जाएगा
प्रवेश वर्मा ने कहा, तय किया गया है कि शीशमहल को जनता के लिए खोला जाएगा। अगले हफ्ते से दिल्ली की जनता हम उसका क्या सिस्टम अभी होगा, कैसे टिकट आपको बुक कराना है, कैसे अपना रिजर्वेशन बुक कराना है, तो उसके बारे में बाकी जानकारी आपको आगे मिलेगी। मगर सबसे पहला टूर मैं हमारे मीडिया के बंधुओं के लिए करना चाहता हूं। दो-तीन दिन में ही, कल आपको सूचना मिलेगी।
सबसे पहले देश की मीडिया को दिखाएंगे
उन्होंने कहा, सबसे पहले देश की मीडिया को दिखाएंगे कि कैसे एक व्यक्ति ने जिसने कहा था मैं गाड़ी नहीं लूंगा, बंगला नहीं लूंगा। पहले उसने कई सारे बंगलों को तोड़ा, कई सारे सर्वेंट्स क्वार्टर को तोड़ा, गैराज को तोड़ा, उसके बाद में शीशमहल बनाया और वो शीशमहल को केवल एक ही कमरा उसमें दिखाया जाता था, जहां पर बेमन से शहीद-ए-आजम भगत सिंह, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी का फोटो लगाया हुआ था, केवल वही कमरा देश की जनता को फोटो के माध्यम से दिखाया जाता था। अंदर किसी को भी जाने की अनुमति नहीं थी।
करोड़ों के पर्दे, वियतनाम का मार्बल
मंत्री ने कहा, कैसे अंदर उसमें हर कमरे में स्मार्ट लाइट लगी हुई है, जिसका रिमोट से कलर चेंज होता है पिंक, ब्लू, ब्राउन, ब्लैक। कैसे उसमें करोड़ों रुपये के पर्दे लगे हुए हैं, वियतनाम का मार्बल है और जो मैंने सारी जानकारी पहले भी दी है, तो अब जनता वहां पर जाकर हम उसका पूरा टूर करवाएंगे। हर व्यक्ति उसको अपनी आंखों से देख पाएगा कि वह भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा उदाहरण है और दिल्ली में खुलने जा रहा है।
