Delhi Encounter: दिल्ली में डबल एनकाउंटर, द्वारका में चाकूबाजी कांड के दोनों आरोपी दबोचे गए

द्वारका में 29 और 30 मार्च की रात 15 मिनट के अंदर दो चाकूबाजी की घटनाओं में एक की मौत और तीन लोग घायल हुए थे। जिसकी जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि इन वारदातों में रोहित ‘नोदा’ और प्रेम ‘हिमांशु’ नाम के अपराधी शामिल हैं। जिसके बाद पुलिस ने रातभर ऑपरेशन के बाद दोनों को अलग-अलग मुठभेड़ों में गिरफ्तार किया गया।

Delhi Encounter News: दिल्ली के द्वारका जिले में चाकूबाजी और हत्या की वारदातों के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो खतरनाक अपराधियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए रातभर ऑपरेशन चलाया। मुठभेड़ में दोनों अपराधियों के पैर में गोली लग गई। वहीं एक हेड कांस्टेबल बाल-बाल बच गए। पुलिस ने आरोपियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Delhi encounter

दिल्ली में डबल एनकाउंटर, दो आरोपी गिरफ्तार

एनकाउंटर में हेड कांस्टेबल को छूकर निकली गोली

मुठभेड़ की पहली घटना सेक्टर-17 के पास हुई, जहां स्पेशल स्टाफ टीम ने वांटेड अपराधी रोहित उर्फ नोदा को घेर लिया। जब आरोपी ने पुलिस पर गोली चलाई, तो पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंगी की। जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से 7.65 एमएम की एक पिस्टल और कारतूस बरामद हुए हैं। एनकाउंटर के दौरान एक पुलिसकर्मी की बुलेटप्रूफ जैकेट पर गोली लग गई और एक हेड कांस्टेबल को गोली छूकर निकल गई। इसके बावजूद पुलिस ने संयम रखते हुए आरोपी को धर दबोचा।

End of Feed