Delhi News: घर के अंदर चल रहा दवाओं का अवैध कारोबार, 14 लाख की Medicine जब्त, आरोपी गिरफ्तार

Delhi News: दिल्ली के मादीपुर में बिना लाइसेंस घर में रखी 14 लाख रुपये की दवाएं जब्त की गई हैं। ड्रग्स कंट्रोल विभाग ने 62 मेडिकल प्रतिष्ठानों की जांच में 37 जगह गड़बड़ी पाई।

Delhi News: राजधानी दिल्ली में बिना लाइसेंस घर के अंदर दवाओं का अवैध कारोबार (Drug Racket) चलाने का मामला सामने आया है। दिल्ली के ड्रग्स कंट्रोल विभाग ने दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच के साथ मिलकर मादीपुर गांव में एक मकान पर छापेमारी की। यहां से लगभग 14 लाख रुपये कीमत की संदिग्ध गुणवत्ता वाली दवाएं बरामद की गई हैं। ये दवाएं बिक्री और सप्लाई के लिए रिहायशी परिसर में रखी गई थीं। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट, 1940 के तहत कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

Delhi Drug Racket

दिल्ली में ड्रग्स रैकेट का पर्दाफाश

दरअसल, दिल्ली में दवाओं की अवैध बिक्री और बिना डॉक्टर की सलाह के एंटीबायोटिक दवाओं के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए ड्रग्स कंट्रोल विभाग ने विशेष जांच अभियान चलाया था। इस दौरान राजधानी के कई इलाकों में मेडिकल स्टोर और थोक दवा विक्रेताओं की जांच की गई। जांच में बड़ी संख्या में प्रतिष्ठानों पर नियमों का उल्लंघन सामने आया।

End of Feed