Delhi में दिवाली की रात 214 जगहों पर लगी आग, एक की मौत, दमकल विभाग को मिले सैकड़ों कॉल

दिल्ली में दिवाली की रात आग लगने की 214 घटनाएं सामने आईं। दमकल विभाग को कुल 257 कॉल मिलीं। हादसों में एक व्यक्ति की मौत हुई, जबकि आग बुझाने के दौरान कई दमकलकर्मी घायल हो गए।

दिवाली (Diwali) का त्योहार देशभर में रोशनी और खुशियों के साथ मनाया गया, लेकिन दिल्ली में इस दौरान आग लगने की घटनाओं ने चिंता बढ़ा दी। राजधानी के अलग-अलग इलाकों में पटाखों और अन्य वजहों से आग लगने की कई घटनाएं सामने आईं। दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक, दिवाली के दिन यानी 8 नवंबर 2026 को विभाग को कुल 257 कॉल मिलीं। इनमें से 214 कॉल आग लगने की घटनाओं से जुड़ी थीं, जबकि 24 कॉल पटाखों से लगी आग को लेकर थीं। इन घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दमकल विभाग के कई कर्मचारी घायल हुए।

DFS Chief Abhilash Kumar Malik

DFS चीफ अभिलाष कुमार मलिक (X/@ANI)

रात 8 से 10 बजे के बीच सबसे ज्यादा घटनाएं

दमकल विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, दिवाली की रात सबसे ज्यादा अफरा-तफरी रात 8 बजे से 10 बजे के बीच रही। इस दौरान आग लगने की 84 कॉल आईं। वहीं, रात 10 बजे से 12 बजे के बीच 60 घटनाओं की सूचना मिली। इन आंकड़ों से पता चलता है कि पटाखे जलाने के दौरान रात के शुरुआती घंटों में दमकल विभाग को सबसे ज्यादा मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि, आधी रात के बाद भी आग लगने की घटनाएं सामने आती रहीं।

End of Feed