Delhi Dehradun Expressway के कई टोल प्लाजा पर बढ़ाया गया शुल्क, जानें नाम

दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर सिर्फ तीन महीने बाद ही एक बार फिर टोल शुल्क बढ़ा दिया गया है। 1 अगस्त से सैयद माजरा, गणेशपुर और जैनपुर टोल प्लाजा पर नई दरें लागू कर दी गई हैं। इससे दैनिक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर जिसे आप Delhi Dehradun Expressway भी कहते हैं, पर सफर महंगा हो गया है। अगर आप भी इस एक्सप्रेसवे का अक्सर इस्तेमाल करते हैं तो आपको पता चल ही गया होगा कि इसके कई टोल प्लाजा पर टोल दरें बढ़ा दी गई हैं। दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार NHAI ने सैयद माजरा, गणेशपुर और जैनपुर टोल प्लाजा पर टोल दरों में संशोधन करते हुए 1 अगस्त से नई दरें लागू कर दी हैं। खास बात यह है कि यह बढ़ोतरी पिछले संशोधन के लगभग तीन महीने बाद ही की गई है, जिससे स्थानीय यात्रियों में नाराजगी बढ़ गई है।

Delhi Dehradun Expressway day light

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर टोल दरें बढ़ीं!

सैयद माजरा टोल प्लाजा पर दरें

सबसे ज्यादा बढ़ोतरी सैयद माजरा टोल प्लाजा पर की गई है। यहां कारों का एकतरफा टोल 85 रुपये से बढ़ाकर 115 रुपये कर दिया गया है। हल्के कॉमर्शियल वाहनों के लिए शुल्क 145 रुपये से बढ़कर 185 रुपये हो गया है, जबकि बस और ट्रक चालकों को अब 300 रुपये के बजाय 385 रुपये चुकाने होंगे। तीन एक्सल वाहनों का टोल 420 रुपये, भारी वाहनों का 605 रुपये और ओवरसाइज या भारी निर्माण वाहनों का शुल्क 735 रुपये कर दिया गया है।

End of Feed