Delhi Crime: दो बेटियां होने पर पिता ने ही 10 महीने की मासूम को उतारा मौत के घाट, सेप्टिक टैंक से मिला शव

Delhi Crime News: दिल्ली के मुकुंदपुर इलाके में एक पिता ने दो बेटियां होने से परेशान होकर अपनी 10 महीने की मासूम बच्ची की हत्या कर दी। आरोपी ने शव को सेप्टिक टैंक में फेंककर बच्ची के चोरी होने का नाटक रचा था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Delhi Crime News: देश की राजधानी दिल्ली के बाहरी उत्तरी जिले के मुकुंदपुर इलाके में रिश्तों को पूरी तरह शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक कलयुगी पिता ने अपनी ही 10 महीने की दुधमुंही बच्ची की कथित तौर पर बेरहमी से हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी पिता घर में लगातार दो बेटियां होने के कारण बेहद परेशान रहता था और इसी बात को लेकर अक्सर अपनी पत्नी से विवाद और मारपीट भी करता था। इसी मानसिक सनक के चलते उसने अपनी ही मासूम बच्ची की जान ले ली।

delhi crime news farther killed 10 months old daughter

दिनभर पुलिस के सामने करता रहा चोरी का नाटक (सांकेतिक चित्र)

शव सेप्टिक टैंक में फेंका, दिनभर करता रहा बच्ची की चोरी का नाटक

आरोप है कि कलयुगी पिता ने बच्ची की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए मासूम के शव को घर के ही सेप्टिक टैंक में फेंक दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सुबह से पुलिस, परिजनों और आसपास के लोगों को बच्ची के चोरी हो जाने की झूठी कहानी सुनाकर गुमराह करता रहा। वह दिनभर खुद पुलिस और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर गली-मोहल्ले में बच्ची को ढूंढने का नाटक करता रहा ताकि किसी को भी उस पर रत्ती भर शक न हो।

End of Feed