Delhi News: मोती नगर में सनसनीखेज वारदात, DDA पार्क में दो लोगों पर चाकू से हमला; एक की मौत

दिल्ली के मोती नगर इलाके में रविवार देर शाम डीडीए पार्क में चाकूबाजी की सनसनीखेज घटना सामने आई। जहां आपसी विवाद के चलते दो लोगों पर चाकू से हमला किया गया, जिसमें एक शख्स की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल है।

Delhi News: दिल्ली के मोती नगर इलाके में रविवार को चाकूबाजी की घटना सामने आई है। जहां अज्ञात हमलावरों ने दो लोगों पर चाकू से वार किया। जिसमें एक शख्स की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह आपसी विवाद का मामला प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Mumabi knife attack

सांकेतिक फोटो

इलाज के दौरान शख्स की मौत

इस घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों को पुलिस को वारदात की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन इलाज के दौरान एक शख्स ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पार्क को घेरकर जांच शुरू कर दी है। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दूसरे शख्स का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

End of Feed