मणिपुर के प्रतिबंधित संगठन PLA का कुख्यात आतंकी दिल्ली से गिरफ्तार, दक्षिण दिल्ली में छिपा था आरोपी

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मणिपुर के प्रतिबंधित संगठन पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) के एक वांछित आतंकी को दक्षिण दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर UAPA के तहत मामले दर्ज हैं।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए पूर्वोत्तर के प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) के एक वांछित आतंकी को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस की विशेष क्राइम ब्रांच की टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई करते हुए आरोपी को दक्षिण दिल्ली इलाके से धर दबोचा।

Delhi Crime Branch PLA Militant Arrest

दक्षिण दिल्ली से दबोचा गया (सांकेतिक चित्र)

दक्षिण दिल्ली में छिपा हुआ था आरोपी

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किया गया मिलिटेंट लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों की नजरों से बचकर फरार चल रहा था और अपनी पहचान बदलकर दक्षिण दिल्ली के एक गुप्त ठिकाने पर छिपा हुआ था। क्राइम ब्रांच को उसके दिल्ली में छिपे होने के पुख्ता इनपुट मिले थे, जिसके बाद जाल बिछाकर उसे दबोच लिया गया।

End of Feed