2020 दिल्ली दंगा साजिश मामले में उमर खालिद को बड़ा झटका; कड़कड़डूमा कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

दिल्ली दंगा साजिश मामले में न्यायिक हिरासत में बंद उमर खालिद को बड़ा झटका लगा है। दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने उसे अंतरिम जमानत देने से इनकार कर दिया है।

दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने 2020 दिल्ली दंगा साजिश मामले में न्यायिक हिरासत में बंद उमर खालिद को अंतरिम जमानत देने से इनकार कर दिया है। उमर खालिद ने अपने दिवंगत मामा के चहलुम में शामिल होने और बीमार मां की देखभाल के लिए 15 दिन की अंतरिम जमानत मांगी थी।

umar khalid, pti

उमर खालिद

याचिका में कहा गया था कि उमर खालिद के मामा खुर्शीद अहमद खान का 10 अप्रैल 2026 को निधन हो गया था और 24 मई को उनका चहलुम आयोजित होना है। साथ ही उनकी मां लंबे समय से बीमार हैं और उन्हें 2 जून को सर्जरी करानी है।

End of Feed