पुलिस टीम पर हमला: आप नेता अमानतुल्लाह खान को बड़ी राहत, दिल्ली की अदालत ने दी अग्रिम जमानत

इससे पहले भी कोर्ट ने विधायक अमानतुल्लाह खान को गिरफ्तारी से राहत दे रखी थी। अमानतुल्लाह पर हाल ही में दिल्ली के जामिया नगर में दिल्ली पुलिस की टीम पर हमला करने का आरोप है।

Amanatullan Khan: पुलिस टीम पर हमले के मामले में दिल्ली की अदालत ने आप नेता अमानतुल्लाह खान को बड़ी राहत देते हुए अग्रिम जमानत दे दी है। अमानतुल्लाह खान पर जामिया नगर में पुलिस टीम पर हमले करने के आरोप में एफआईआर दर्ज है। आज राऊज एवन्यू कोर्ट से विधायक अमानतुल्लाह खान को बड़ी राहत देते हुए अग्रिम जमानत दे दी। दिल्ली पुलिस ने अमानतुल्लाह खान की अग्रिम जमानत का विरोध किया था।

Amantullah

अमानतुल्लाह खान को राहत

अमानतुल्लाह पर क्या आरोप?

इससे पहले भी कोर्ट ने विधायक अमानतुल्लाह खान को गिरफ्तारी से राहत दे रखी थी। अमानतुल्लाह पर हाल ही में दिल्ली के जामिया नगर में दिल्ली पुलिस की टीम पर हमला करने का आरोप है। जमानत देते हुए विशेष न्यायाधीश जितेंद्र सिंह ने खान को जांच में शामिल होने का निर्देश दिया। दिल्ली पुलिस ने 10 फरवरी को हुई घटना के सिलसिले में ओखला विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।

End of Feed