Delhi News: सत्य निकेतन के बाद अवैध इमारतों पर कार्रवाई तेज, MCD को मिला बुलडोजर एक्शन का आदेश

सत्य निकेतन इमारत हादसे के बाद दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने अवैध निर्माण के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। MCD को जरूरत पड़ने पर बुलडोजर चलाकर अवैध ढांचे गिराने और सभी PG हॉस्टलों की जांच करने को कहा गया है।

Delhi News: साउथ दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में हाल ही में हुए दर्दनाक बहुमंजिला इमारत हादसे के बाद दिल्ली सरकार ने कड़ा रुख अपना लिया है। सात लोगों की जान जाने के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को नगर निगम (MCD) को सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। सीएम ने अवैध निर्माण के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई करने और दोषी अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के आदेश दिए हैं।

rekha gupta

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (सांकेतिक फोटो)

अवैध निर्माण पर बुलडोजर कार्रवाई

मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) के अनुसार, सीएम ने दिल्ली के कई इलाकों में अवैध ढांचों को गिराने (Demolition) का निर्देश दिया है और सभी वरिष्ठ अधिकारियों को इस दौरान जमीन पर मौजूद रहने को कहा है। सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे दिल्ली के सभी PG हॉस्टलों की सघन जांच करें और परिसरों में पाए जाने वाले अवैध निर्माण के खिलाफ तुरंत एक्शन लें। सीएम ने यह भी निर्देश दिया है कि बिल्डिंग के रिकॉर्ड की गहन जांच की जाए ताकि यह पता चल सके कि अवैध निर्माण कब हुआ और उस समय यह किसके अधिकार क्षेत्र में आता था। CMO के अनुसार, जनहित और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दुर्घटना स्थल से लगी हुई जर्जर इमारत को ढहाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, दिल्ली फायर सर्विस के कर्मियों द्वारा उस बिल्डिंग से छात्रों का सामान सुरक्षित बाहर निकाला जा रहा है।

End of Feed