सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया आर्थिक सर्वे 2025-26; अर्थव्यवस्था 13.27 लाख करोड़ तक, प्रति व्यक्ति आय 5.31 लाख

दिल्ली विधानसभा बजट सत्र के पहले दिन मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 पेश किया, जिसमें राजधानी के तीव्र विकास, मजबूत वित्तीय स्थिति और जनकल्याणकारी नीतियों को उजागर किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य दिल्ली को एक विश्वस्तरीय, समावेशी और रहने योग्य शहर बनाना है, जहां हर नागरिक की आकांक्षाएं पूरी हों।

Delhi Economic Growth 2025-26: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 पेश करते हुए राजधानी के तेज विकास, मजबूत वित्तीय स्थिति और जनकल्याणकारी नीतियों को उजागर किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य दिल्ली को एक विश्वस्तरीय, समावेशी और रहने योग्य शहर बनाना है, जहां हर नागरिक की आकांक्षाएं पूरी हों। दिल्ली की अर्थव्यवस्था (GSDP) 2025-26 में 13.27 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है, जो पिछले साल के मुकाबले 9.42% की मजबूत वृद्धि दर्शाता है। वहीं प्रति व्यक्ति आय बढ़कर 5.31 लाख रुपये हो गई है, जो राष्ट्रीय औसत से करीब ढाई गुना अधिक है। गौरतलब है कि, पिछले वर्षों (2023-24 और 2024-25) में प्रति व्यक्ति आय की वृद्धि दर राष्ट्रीय औसत से थोड़ी धीमी रही।

CM Rekha Gupta presented the Economic Survey 2025-26 (Photo: PTI)

सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया आर्थिक सर्वे 2025-26 (फोटो: PTI)

दिल्ली में सेवा क्षेत्र बना रीढ़

दिल्ली की अर्थव्यवस्था में सेवा क्षेत्र का 86.32% योगदान है, वहीं, उद्योग का 12.88% और कृषि का 0.80%। राज्य का राजस्व अधिशेष भी बरकरार है, जो करीब 9661 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। इसी के साथ वायु प्रदूषण नियंत्रण के प्रयासों से “अच्छे” और “संतोषजनक” हवा वाले दिनों की संख्या 2018 के 159 से बढ़कर 2025 में 200 हो गई है।

End of Feed