कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दिपके ने आज यानी बुधवार 12 अगस्त को भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि आज उन्होंने दिल्ली में अपने वॉलंटियर की बैठक के लिए एक हॉल बुक किया था। जिसकी कथित रसीद भी उन्होंने मीडिया को दिखाई। उनका आरोप है कि हॉल पहले ही बुक किया जा चुका था, लेकिन आज सुबह उनकी बुकिंग रद्द कर दी गई। इस पर उन्होंने आरोप लगाया कि हॉल के मालिक ने उन्हें बताया कि भाजपा वालों ने उन्हें अपनी प्रॉपर्टी में CJP की मीटिंग होने पर उल्टा लटकाने की धमकी दी थी।
कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दिपके ने लगाए गंभीर आरोप
Abhijeet Dipke ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह पिछले की दिनों से दिल्ली में वॉलंटीयर की मीटिंग के लिए हॉल ढूंढ़ रहे थे। उनका आरोप है कि उन्हें कहीं भी हॉल नहीं मिला और हर जगह से मना कर दिया गया। दिपके ने आरोप लगाया कि उन्हें सभी हॉल वालों ने यह कहते हुए हॉल देने से मना कर दिया कि ऊपर से प्रेशर है कि CJP वालों को हॉल नहीं देना है।
ये भी पढ़ें - Lucknow Kanpur Expressway: फिर सामने आई बड़ी खामी, एक्सपेंशन ज्वाइंट में क्रैक; डिवाइडर में आई दरार
उन्होंने बताया कि आखिर किसी तरह हम एक हॉल बुक करने में सफल हुए। उन्होंने हॉल की कथित रसीद भी दिखाई। इसके बाद दिपके ने आरोप लगाया कि आज सुबह हॉल के मालिक को भाजपा वालों की तरफ से कॉल आया। उन्हें धमकी दी गई कि अगर CJP वालों को मीटिंग करने दी गई तो उन्हें उलटा लटका दिया जाएगा।
दिपके ने आरोप लगाया कि यह सब भाजपा की तरफ से किया जा रहा है। इससे साफ है कि वह देश के युवाओं से डर गए हैं, घबरा गए हैं। उन्होंने कहा, अगर उन लोगों को लगता है कि हम ऐसी हरकतों से डर जाएंगे तो वह पूरी तरह से गलत हैं।
दिपके ने इस दौरान यह भी बताया कि उन्होंने अपने सभी वॉलंटियर की आज दिल्ली में बैठक बुलाई थी। जिन वॉलंटियर ने जंतर मंतर धरना-प्रदर्शन के दौरान मदद की थी, उन सभी को इस बैठक में बुलाया गया था। देशभर से वॉलंटियर आज बैठक में हिस्सा लेने के लिए आए थे। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि हॉल दिल्ली में कहां बुक कराया था।
