Delhi News: गांधी नगर में अचानक झुकी 4 मंजिला इमारत, पुलिस ने कराया खाली, लोगों में दहशत

दिल्ली के गांधी नगर में एक चार मंजिला इमारत के अचानक झुकने से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। पुलिस ने तुरंत इमारत खाली कराकर इलाके की घेराबंदी कर दी।

Delhi Building Tilt: दिल्ली के शाहदरा के गांधी नगर इलाके में एक चार मंजिला इमारत अचानक एक तरफ झुक गई। जिससे आसपास के लोगों में भारी दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एहतियात के तौर पर पूरी इमारत को खाली करा लिया गया। MCD की टीम ने मौके पर पहुंचकर इमारत का निरीक्षण किया। फिलहाल किसी को अंदर जाने की अनुमति नहीं है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Delhi Building tilt

शाहदरा में 4 मंजिला बिल्डिंग के झुकने से दहशत (सांकेतिक फोटो)

कैसे सामने आया मामला?

अधिकारियों के मुताबिक, रविवार को गांधी नगर की एक चार मंजिला इमारत में अचानक झुकाव आ गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और सुरक्षा के मद्देनजर पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। किसी भी अनहोनी घटना से बचने के लिए लोगों को उस इमारत के पास जाने से रोक दिया गया है।

End of Feed