Delhi News: दिल्ली में बनेगा एक और एलिवेटेड कॉरिडोर, 6 किमी लंबी रोड से इन इलाकों को होगा फायदा

दिल्ली को ट्रैफिक जाम से मुक्ति दिलाने के लिए एक और 6 किमी का एलिवेटेड रोड बनाने की तैयारी की जा रही है। इस 6 किलोमीटर के एलिवेटेड प्रोजेक्ट की DPR के लिए बजट की मंजूरी दे दी गई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • ब्रिटानिया चौक से आउटर रिंग रोड तक शकूर बस्ती के रास्ते करीब 6 किमी लंबा एलिवेटेड रोड बनाएगा।
  • 2.19 करोड़ रुपये की प्रशासनिक एवं व्यय स्वीकृति भी दे दी गई है
  • शकूर बस्ती, वजीरपुर, केशवपुरम, पंजाबी बाग समेत आसपास के लाखों लोगों और कारोबारियों को इस एलिवेटेड कॉरिडोर का सीधा लाभ मिलेगा।

अगर आप दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं तो दिल्ली के ट्रैफिक को झेलना आपकी मजबूरी है। हालांकि, दिल्लीवासियों को ट्रैफिक की समस्या से निजात दिलाने के लिए सरकार की तरफ से लगातार कोशिशें होती रहती हैं। यही कारण है कि दिल्ली में पिछले दो दशकों में फ्लाइओवर्स और अंडरपास का जाल बिछा दिया गया है। कई जगहों पर एलिवेटेड कॉरिडोर बनाए गए हैं और टनल भी बनाई गई हैं। इसके बावजदू कुछ इलाके अब भी ट्रैफिक के हॉट स्पॉट बने हुए हैं। उत्तर पश्चिमी दिल्ली के कुछ हिस्से ट्रैफिक जाम के लिहाज से कुख्यात हैं। यहां के जाम से दिल्लीवासियों को निजात दिलाने के लिए एक बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट शुरू होने जा रहा है।

Delhi Elevated corridor

दिल्ली में बनेगा 6 किमी लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर

DPR और फिजिबिलिटी स्टडी के लिए फंड की मंजूरी

लोक निर्माण विभाग (PWD) ने उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में ब्रिटानिया चौक से शकूर बस्ती रेलवे स्टेशन होते हुए आउटर रिंग रोड तक लगभग छह किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रोड के निर्माण की योजना बनाई है। इस परियोजना के लिए फिजिबिलिटी स्टडी और DPR तैयार करने के वास्ते सलाहकार यानी एडवाइजर नियुक्त किया जाएगा। इसके लिए 2.19 करोड़ रुपये की प्रशासनिक एवं व्यय स्वीकृति भी दे दी गई है।

End of Feed